{"_id":"6aac2bdf984cd4350506fec4","slug":"bloody-clash-over-a-dispute-involving-30-rupees-youth-stabbed-in-the-back-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136403-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 30 रुपये के विवाद में खूनी खेल, युवक की पीठ में मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 30 रुपये के विवाद में खूनी खेल, युवक की पीठ में मारा चाकू
विज्ञापन
= युवक की पीठ में फंस गया चाकू, दो आरोपी गिरफ्तार
= शंकर बाजार में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, प्रयागराज रेफर हुआ युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शंकर बाजार में बुधवार रात महज 30 रुपये के लेन-देन पर खूनी संघर्ष हो गया। बीच-बचाव करने गए 27 वर्षीय युवक पर चार युवकों ने चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि चाकू पीठ में ही फंस गया। घायल को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है।
पथरौड़ी निवासी रेखा साहू ने बताया कि उनका बेटा उज्जवल साहू (27) शंकर बाजार गल्ला मंडी में रिश्तेदार की आइसक्रीम फैक्टरी में काम करता है। रात करीब नौ बजे वह उधारी लेने गया था। उसी दौरान बनकट मोड़ निवासी अमन पटेल और एक दुकानदार के बीच 30 रुपये के बकाया पर कहासुनी हो रही थी। उज्जवल ने बीच-बचाव किया तो अमन भड़क गया और अपने तीन साथियों बनवारीपुर मोड़ निवासी मानेंद्र यादव, अमन यादव और कुबेरगंज निवासी ओम रैकवार को बुला लिया।
आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर पीछे से उज्जवल की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। चाकू पीठ में फंस गया। इसके बाद चारों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे अधमरा कर दिया। शोर सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। सदर कोतवाल अभय राज सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अमन पटेल और ओम रैकवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, दो की तलाश जारी है।