फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent child dies after falling into a deep drain and drowning

Kanpur News: गहरी नाली में गिरकर डूबने से मासूम की मौत

Sat, 17 Oct 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after falling into a deep drain and drowning
शिवली। थाना क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर औनहां में देवी पंथा माई के निकट गहरी नाली में बृहस्पतिवार की देर शाम एक मासूम की खेलते समय गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

शिवली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर औनहां निवासी श्यामजी कुशवाहा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पंथा माई के निकट रहते हैं। बताया कि डेकोरेशन का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह दुकान पर चला गया। घर पर पत्नी संगीता और बच्चे थे। छोटा बेटा मासूम हर्ष (एक वर्ष) खेलते-खेलते मंदिर के पास से निकली गहरी नाली के पास चला गया। काफी देर तक नजर आने पर उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन

इसी बीच पंथा माई मंदिर के पुजारी अजय पाल कश्यप की नजर नाली की तरफ गई तो देखा कि मासूम का हाथ शीशम के पेड़ की जड़ में फंसा हुआ है। इस पर परिवार के लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत पर मां संगीता, पिता श्यामजी कुशवाहा, बाबा विनोद, चाचा गोपाल, गोविंद समेत अन्य परिजन रोते बिलखते रहे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मासूम की पानी में डूब कर मौत की जानकारी पर पुलिस गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लेखपाल जय नारायण ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed