{"_id":"6a217489c6b951c8dc0070f7","slug":"innocent-child-dies-after-being-struck-by-reversing-pickup-truck-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बैक करते समय पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत, मंजर देख सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बैक करते समय पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत, मंजर देख सहम गए लोग
Thu, 04 Jun 2026 06:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:57 PM IST
सार
Farrukhabad News: पिकअप की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को जमकर पीटा।
विज्ञापन
राघव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव नगला चंदन में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। दूध लदी पिकअप की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम राघव की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पीट दिया। राघव अपनी मां शिवानी के साथ अपने नाना हरेंद्र यादव के घर आया था। शिवानी मैनपुरी के गांव साठिया से एक सप्ताह पूर्व मायके आई थी।
बृहस्पतिवार सुबह राघव अपने नाना की गोद में खेल रहा था। हरेंद्र का भाई देवेंद्र गांव में दूध डेयरी चलाता है। गांव धूरीहार निवासी चालक चरण सिंह दूध लेने आया था। पिकअप बैक करते समय राघव नाना की गोद से उतरकर सड़क पर आ गया। चालक उसे देख नहीं पाया और पिकअप के पिछले पहिए से दबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक चरण सिंह को पीटा। कुछ लोगों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी।

बवना चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में लिया। गांव वालों ने पिकअप को मौके से हटाने का विरोध किया। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने के बाद पुलिस पिकअप को थाने ला सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।