फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   innocent body found in water tank

खेलने निकला था मासूम, पानी भरे टैंक में डूबा मिला

Mon, 07 Nov 2016 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
innocent body found in water tank
डेमो
कन्नौज के छिबरामऊ ग्राम खोजीपुर में एक मासूम की शौचालय के निर्माणाधीन पानी भरे टैंक में गिरने से मौत हो गई। हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। ग्राम खोजीपुर निवासी परवेज राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उसका चार वर्षीय बेटा अरसू घर से खेलने के लिए निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। परिजनों ने पूरे गांव के साथ शहर में भी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम अचानक मकान के बाहर जुटी लोगों की भीड़ की नजर जब मकान के पास शौचालय के निर्माणाधीन पानी भरे टैंक में पड़ी तो उनके होश उड़ गए। टैंक के पानी में बच्चे का शव उतरा रहा था। लोगों ने टैंक से शव बाहर निकाला। परिजनों ने बाद में उसके शव को दफना दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed