फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent and businessman's health deteriorates due to cold, he dies

Kanpur News: ठंड से मासूम और व्यापारी की तबीयत बिगड़ी, मौत

Mon, 15 Jan 2024 02:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Innocent and businessman's health deteriorates due to cold, he dies
झींझक। मंगलपुर थानाक्षेत्र के गढ़िया घासीराम के व्यापारी और सबलपुर में 14 दिन के मासूम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गढ़िया घासीराम गांव निवासी विजय सिंह (45) घर के बाहर ही परचून की दुकान है। रविवार को दुकान खोलते वक्त वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग आनन-फानन में झींझक सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी मीना, बेटी निधि का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने ठंड लगने की आशंका जताई है। वहीं, सबलपुर गांव निवासी भारत सिंह के 14 दिन के बेटे शनि की दो दिन से तबीयत खराब चल रही थी। उसकी दवा सीएचसी के डॉक्टर से ही चल रही थी। रविवार सुबह शनि की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों ने ठंड लगने की बात बताई है। सीएचसी आने से पूर्व ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को निमोनिया था। शनिवार को ही उसका प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों से बच्चे को जिला अस्पताल में ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन परिजन नहीं ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed