फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Injury on shoulder and x ray head due to Conspiracy of department Employees

ये हाल है जिला अस्पताल का, 'चोट कंधे पर और एक्सरे सिर का', इसके बाद जो हुआ वह और भी चौंकाने वाला था

Thu, 11 Oct 2018 09:36 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 11 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Injury on shoulder and x ray head due to Conspiracy of department Employees
जिला अस्पताल में बैठी पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला अस्पताल में पैसा कमाने को लेकर किस तरह खेल हो रहा है, इसका खुलासा एक बार फिर हुआ है। मारपीट के मामले में एक महिला को पुलिस डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। अस्पताल के एक्स-रे विभाग के कर्मचारियों ने दूसरी पार्टी से मिल कर खेल कर दिया। चोट महिला के कंधे में लगी थी और एक्स-रे उसके सिर का कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला को घर भेज दिया गया। बाद में जब रेडियोलॉजिस्ट ने रिपोर्ट बनाने के लिए एक्स-रे प्लेट मांगी तो मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद जो हुआ वह और भी चौंकाने वाला था। रेडियोलॉजिस्ट की आपत्ति पर कर्मचारियों ने दूसरी महिला को बुलाकर उसके कंधे का एक्स-रे कराकर रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। 
विज्ञापन


 ठठिया थानाक्षेत्र के गांव हिम्मतपुर की महिला सूरज मुखी (45) पत्नी मूलचंद्र का गांव में ही झगड़ा हो गया। कंधे में चोट अधिक होने के कारण थाना पुलिस उसे 28 सितंबर को जिला अस्पताल लाई थी। पुलिस की मौजूदगी में इमरजेंसी में कार्यरत डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे कंधे के एक्स-रे के लिए भेज दिया। एक्स-रे विभाग के टेक्नीशियन ने महिला का एक्स-रे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी महिला को लेकर आए और उसके सिर का एक्स-रे कर दिया

टेक्नीशियन ने महिला के कंधे की बजाये एक्स-रे उसके सिर का कर दिया। रेडियोलॉजिस्ट ने जब रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक्स-रे प्लेट मांगी तो वह इमरजेंसी डॉक्टर की रिपोर्ट व एक्स-रे एडवाइज देख कर दंग रह गए। प्लेट देखने के बाद उन्होंने पाया कि एक्स-रे एडवाइज में कंधे की चोट लिखी गई है, लेकिन प्लेट सिर की है। इस पर उन्होंने रिपोर्ट तैयार करने से मना कर दिया।

इसके बाद अस्पताल कर्मी एक दूसरी महिला को लेकर आए और उसके सिर का एक्स-रे कर दिया। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंप दी। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। सीएमएस आरपी साक्य का कहना है कि उनको जानकारी मिली है। जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed