फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   injured, two serious in collision between bus and milk tanker

Kanpur News: बस और दूध टैंकर की टक्कर में 45 घायल, दो गंभीर

Wed, 27 Aug 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
injured, two serious in collision between bus and milk tanker
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर और निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 45 लोग चोटिल हो गए, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मैनपुरी के असरोई से दूध का टैंकर धौलपुर जा रहा था। टैंकर कचौरा मार्ग होते हुए जसवंतनगर हाईवे पर पहुंचा और तहसील के सामने कचौरा मार्ग की ओर मुड़ने लगा। उसी समय इटावा की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस ने टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा और टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में टैंकर चालक शिवराज निवासी फतेहपुर और बस चालक कमलकांत निवासी छांव, जिला जालौन गंभीर घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया। वहीं बस में बैठी करीब 45 सवारियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने सवारियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे थे। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। अन्य लोग मामूली चोटिल थे। उन्हें दूसरे वाहन से रवाना करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed