फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Injured died in waiting for X-ray

एक्सरे के इंतजार में घायल ने तोड़ा दम, रात में मरीज को देखने ही नहीं पहुंचे सर्जन

Fri, 29 Mar 2019 11:37 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Injured died in waiting for X-ray
सत्यपाल (फाइल फोटो), जिला अस्पताल की खराब डिजिटल एक्सरे मशीन - फोटो : अमर उजाला
जिला चिकित्सालय में सुविधाओं का दावा तो स्वास्थ्य विभाग करता है लेकिन हकीकत उलट है। गुरुवार को यूपी मे हरदोई जिले में हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक का शुक्रवार सुबह तक एक्सरे नहीं हो पाया। इलाज के इंतजार में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समसापुर निवासी सत्यपाल (35) पुत्र मान सिंह फूलबेहटा के कोटेदार धनीराम का ट्रैक्टर चलाता था। गुरुवार को वह ट्राली में गन्ना भरकर हरियावां चीनी मिल जा रहा था। हरदोई-पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरगावां पुलिया के निकट सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया। सत्यपाल ने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कोई सर्जन सत्यपाल को देखने नहीं पहुंचा

उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। उधर से गुजर रही यूपी 100 टीम ने सत्यपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। गुरुवार शाम 4:15 तक सत्यपाल को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिषेक गुप्ता ने उसे सर्जन के लिए रेफर कर वार्ड में शिफ्ट करा दिया। इसके बावजूद कोई सर्जन सत्यपाल को देखने नहीं पहुंचा। रात में सत्यपाल को इमरजेंसी वार्ड से हटाकर हड्डी वार्ड में भेज दिया गया।

शुक्रवार सुबह चिकित्सक ने उसे देखा और एक्सरे के लिए लिख दिया। परिजन सत्यपाल को लेकर एक्सरे के लिए गए, लेकिन लंबी लाइन में इंतजार करते-करते सत्यपाल ने स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया। घटना से नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। चाचा प्रहलाद ने बताया कि न तो रात में कोई चिकित्सक देखने आया और न ही मरीज को लखनऊ रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान जमकर लापरवाही हुई। वहीं मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एके शाक्य ने कहा कि उनसे किसी ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे मशीन दे जाती धोखा 

अस्पताल प्रशासन से जुड़े सूत्रों की मानें तो गुरुवार शाम ही इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक ने सर्जन को बुलाने के लिए लिखा था। इसके बावजूद कोई सर्जन सत्यपाल को देखने नहीं पहुंचा। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि ऑनकॉल सर्जन मौजूद रहते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि कॉल पर भी सर्जन नहीं आते। 

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन भी लगी है लेकिन अक्सर ये मशीन धोखा दे जाती है। शुक्रवार को भी इस मशीन को चलाने का प्रयास कर्मचारी करते रहे और मरीजों की भीड़ लग गई। बाद में दूसरी मशीन से एक्सरे किए गए, लेकिन तब तक सत्यपाल की मौत हो चुकी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed