{"_id":"5edbf0248ebc3e909d5b872c","slug":"industry-city-news-knp5640793171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थापित होंगे बड़े औद्योगिक हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थापित होंगे बड़े औद्योगिक हब
विज्ञापन
(झांसी और बुंदेलखंड के ध्यानार्थ)
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थापित होंगे बड़े औद्योगिक क्षेत्र
- चमड़ा उद्योग को बढ़ावा देने को कानपुर-उन्नाव के बीच बनेगी टेस्टिंग लैब
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ सालों में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कई बड़े औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना को लेकर योजना तैयार की गई है। चमड़ा उद्योग को बढ़ावा देने को कानपुर और उन्नाव के बीच एक टेस्टिंग लैब और कम्युनिटी सेंटर बनेगा। वे शनिवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि ललितपुर में जल्द ही एक बड़ा फार्मा पार्क बनेगा। प्रोजेक्ट तैयार हो गया है और जमीन देख ली गई है। इसी तरह कानपुर-बुंदेलखंड में एक फूड प्रोसेसिंग पार्क और उन्नाव में मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना होगी। इस पार्क में मेडिकल से जुड़े सभी उपकरणों का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि कानपुर औद्योगिक क्षेत्र के चमड़ा उद्योग और होजरी उद्योग को और भी विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार योजना तैयार कर रही है। कोरोना महामारी से निपटने में मोदी सरकार के फैसलों की पूरे विश्व में सराहना हो रही है। इस अवसर पर भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मीडिया प्रभारी मोहित पांडे हिमांशु और मनीष मौजूद रहे।