फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   industry and business not ready to bharat band

उद्योग और व्यापार, बंद को नहीं तैयार

Mon, 28 Nov 2016 12:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
industry and business not ready to bharat band
डेमो
नोट बंदी के विरोध में विपक्ष द्वारा 28 नवंबर सोमवार को भारत बंद के आह्वान से उद्योग-व्यापार संगठनों ने किनारा कर लिया है। इन संगठनों के नेताओं का कहना है कि रोज की तरह सोमवार को भी दुकानें, उद्योग, व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। संगठनों ने नोटबंदी लागू करने के तरीके और बैंकिंग अव्यवस्था से रोष जताया लेकिन नोटबंदी का विरोध नहीं किया। संगठनों के पदाधिकारियों के मुताबिक उन्हें जानकारी भी नहीं है कि किसने बंद बुलाया है। बंद बुलाने से पहले संगठनों से सलाह-मशविरा भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

 

बंद को लेकर तमाम व्यापार मंडलों का क्या है कहना...
 

आईआईए के महामंत्री आलोक अग्रवाल ने कहा नोटबंदी के बाद से मजदूरों और कच्चे माल की परेशानी के चलते उद्योग पहले से ही प्रभावित हैं। ऐसे में उद्योग बंद रखना उचित नहीं होगा। इसलिए उद्योग खुले रहेंगे।

विज्ञापन


पीआईए के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बंका ने कह नोटबंदी का विरोध कभी नहीं किया। लागू करने के तरीके और बैंकिंग अव्यवस्था से असुविधा हुई है। बंद का समर्थन नहीं करते हैं। वहीं कोपेइस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर बोले उद्योग पहले से ही ठप पड़ा है। ऐसे में बंदी में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा ने कहा बंद का आह्वान करने वालों तक का पता नहीं है। ऐसे में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा का कहना है, नोटबंदी के चलते व्यापार पहले से ही प्रभावित है। बैंकिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग है। किसी बंद में शामिल नहीं होंगे।

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय द्विवेदी ने कहा बंद किसने बुलाया, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है।

किराना मर्चेंट एसोसिएशन, नयागंज के अध्यक्ष अवधेश बाजपेई व्यापार पहले से ही प्रभावित है। इस समय ग्राहक रोज छोटी-छोटी खरीददारी कर रहा है। इस समय बंद करने से सभी को परेशानी होगी।

उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन मंत्री राम किशोर मिश्रा ने कहा नोटबंदी का कभी विरोध नहीं किया है। सोमवार को भी सभी दुकानें पहले की तरह खुलेंगीं।
 

बंद को लेकर छोटे व्यापार मंडलों का विचार


नौबस्ता व्यापार मंडल के कमल त्रिपाठी बोले नोटबंदी से कारोबार पर असर पड़ा है। इसके बावजूद उनके व्यापार मंडल के सभी दुकानदार बंदी के खिलाफ दुकानें खोलेंगे।

बर्रा व्यापार मंडल शैलेंद्र सिंह ने बयान दिया व्यापार मंडल की बैठक में नोटबंदी के फैसले पर सहमति जताई गई है। इसलिए बंदी के दिन दुकानें खुली रहेंगी।



किदवई नगर व्यापार मंडल के हरीशंकर गुप्ता,  नोटबंदी के फैसले पर उनका व्यापार मंडल मोदी का समर्थन करता है। बाजार की सभी दुकानें खुली रहेंगी।

दुकान खोलने वालों का सहयोग करेगी भाजपा
भाजपा उत्तर इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि 28 को जो भी दुकानदार अपनी दुकानें खोलना चाहता है, पार्टी के कार्यकर्ता उसका पूरी तरह से सहयोग करेंगे। किसी भी दुकानदार के साथ यदि विपक्षी दल के लोग जबरदस्ती करते हैं तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शाम को फारूख अब्दुल्ला का पुतला भी फूंका जाएगा। रविवार को बैठक करके रणनीति बनाई गई। इसमें सुनील बजाज, सत्येंद्र नाथ पाण्डेय, दीपक सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप अवस्थी, आकाश शुक्ला, कमल तिवारी, वीरेश त्रिपाठी, रिषी गुप्ता, किरन तिवारी, पीयुष शर्मा मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed