फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Industrial area will developed on 50 acres in Akbarpur, 150 factories will set up, 5000 people get employment

UP: अकबरपुर में 50 एकड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, लगेंगी 150 फैक्टरियां…5000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 05 Oct 2024 06:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Oct 2024 06:53 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: सरकार की पहल पर प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की है। बता दें कि उद्योग विभाग इंडस्ट्रियल एरिया की तर्ज पर विकसित करेगा। वहीं, सर्किल रेट पर जमीन का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन
Industrial area will developed on 50 acres in Akbarpur, 150 factories will set up, 5000 people get employment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से अकबरपुर तहसील के कुंभी में 50 एकड़ जमीन पर औद्योगिक आस्थान (औद्योगिक क्षेत्र) विकसित किया जाएगा। इसमें करीब 150 (छोटी-बड़ी) फैक्टरी संचालित हो सकेंगी। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार की पहल पर जिला प्रशासन ने कुंभी में जमीन चिह्नित कर उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद उद्योग विभाग इस जमीन को इंडस्ट्रियल एरिया की तर्ज पर विकसित करेगा। उद्यमियों को जमीन का आवंटन सर्किल रेट पर किया जाएगा। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर कुंभी की जमीन उद्योग विभाग के नाम हस्तांतरित कर दी जाएगी। यह जिले का दूसरा औद्योगिक आस्थान होगा। इससे पहले रनियां में एक औद्योगिक आस्थान बनाया गया है।

विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग मोहम्मद साऊद ने बताया कि कुंभी में औद्योगिक आस्थान स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। इससे एमएसएमई इकाइयों को शहरों की तुलना में सस्ते दाम पर जमीन मिलेगी। वहीं, ग्रामीणों को अपने गांव के आसपास रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में ग्रामसभा की जमीन को लघु औद्योगिक आस्थान (मिनी इंडस्ट्रियल क्लस्टर) के रूप में विकसित करने की योजना के तहत काम किया जा रहा है।

उद्योग विभाग यह सुविधाएं मुहैया कराएगा
उद्योग स्थापित कराने के लिए जमीन मिलने के बाद जिला उद्योग केंद्र विभाग कामन ट्रीटमेंट प्लांट, इफ्युलिएंट ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क, सीवर, निर्बाध बिजली व पानी सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराएगा। इसके बाद जमीन सर्किल रेट पर उद्यमियों को दी जाएगी। हाईवे के किनारे जमीन होने से आवागमन भी सुगम रहेगा।

विज्ञापन

जिले में उद्यम के बढ़ेंगे कदम
रनियां और जैनपुर में औद्योगिक क्षेत्र है। दोनों जगहों पर करीब 400 छोटी बड़ी फैक्टरी संचालित की जा रही हैं। कुंभी के औद्योगिक आस्थान बनने से करीब 150 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग संचालित होंगे। उपायुक्त उद्योग के अनुसार यहां पर स्टील, प्लास्टिक, केमिकल, तेल, फूड समेत कई उद्यम संचालित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed