फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indralta, Atul and Ashwani became BDC members

बीडीसी सदस्य बने इंद्रलता, अतुल व अश्वनी

Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Indralta, Atul and Ashwani became BDC members
कानपुर देहात। जिले में दो बीसीडी और 330 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए उपचुनाव के मतों की गणना सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर हुई। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना दोपहर करीब एक बजे तक पूरी हो गई। जीते प्रत्याशियों को आरओ व एसडीएम ने प्रमाण पत्र सौंपे। इसके बाद नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत व बीडीसी सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

26 अप्रैल को पंचायत चुनाव के बाद दो मई को आए परिणाम में 414 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो सका। इसको देखते हुए जिले में 12 जून को दोबारा मतदान कराया गया। सोमवार को बीडीसी के दो तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 330 पद के प्रत्याशियों को मिले मतों की गणना कराई गई। अकबरपुर में तीस वार्ड के लिए पांच टेबल पर मतगणना की गई।
विज्ञापन

12 बजे तक सभी परिणाम घोषित कर प्रमाण पत्र जीते प्रत्याशियों को दे दिए गए। इसी प्रकार संदलपुर में 16 ग्राम पंचायतों में 44 वार्ड सदस्य के लिए हुए मतदान की मतगणना की गई। यहां 11 बजे की सभी परिणाम आ गए। एआरओ पंकज कुमार ने जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसी प्रकार रसूलाबाद ब्लॉक में बर्रा ठर्रा से इंद्रलता व इटैली से पति अतुल यादव ने बीडीसी चुनाव जीत लिया। दोनों को एसडीएम अंजू वर्मा ने प्रमाण दिया। इसके अलावा 30 ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम आने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवनखेड़ा के मगटा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर अश्वनी मिश्रा ने जीत दर्ज की। उन्हें आरओ राकेश यादव ने प्रमाण पत्र दिया। वहीं डेरापुर ब्लॉक में तीस ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना संपन्न होने के बाद आरओ अभिषेक पांडेय ने प्रमाण पत्र वितरित किए। मैथा ब्लॉक में 33 वार्डों के लिए 12 जून को ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ था।

सोमवार को मतगणना के बाद सदस्यों ने जीत के बाद एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान आरओ ओपी मौर्य, एडीओ पंचायत अखिलेश कुशवाहा, सीओ परशुराम सिंह, कोतवाल प्रमोद शुक्ला, एसआई लक्ष्मण सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। उधर अमरौधा ब्लॉक में 33 ग्राम पंचायत सदस्यों के मतों की गणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed