फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indian T20 league betting, STF arrested five people in kanpur

कानपुर: इंडियन टी20 लीग के सट्टेबाजों पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2019 02:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Apr 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Indian T20 league betting, STF arrested five people in kanpur
सट्टेबाज गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में बुधवार को आईपीएल में सट्टा लगवाने वालों पर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने शहर में कई जगहों पर छापा मारा। इस दौरान लखनऊ एसटीएफ टीम ने सट्टेबाज गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सरगना जितेन्द्र उर्फ जीतू सहित आशीष, सुमित, मोहित व हिमांशु गिरफ्त में हैं। टीम ने इनके पास से 2.75 लाख रुपया नगद बरामद किया है। साथ ही 5 लैपटॉप ,3 स्मार्ट टीवी, राऊटर, वाईफाई, कनेक्टर, 30 मोबाइल फोन, 375 विदेशी मुद्रा दिरहम आदि समान बरामद किया है। 
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक सट्टेबाजी के मास्टर माइंड जीतू दवरा दुबई में रहकर कई वर्षों तक ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता रहा है। जीतू के पास से टीम को ऑनलाइन बैटिंग बॉक्स भी मिला है। जिसके माध्यम से 10-10 की संख्या में बुकी एक साथ ऑनलाइन बैंटिग करते हैं। यहीं जीतू के तार रायपुर, अजमेर, जयपुर, मुंबई, दिल्ली व दुबई में बैठे बुकी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि जगह बदल-बदल कर सट्टेबाजी का कारोबार कर रहे थे। बैटिंग के कारोबार से जीतू ने मुंबई, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर करोड़ों के मकान खरीदकर निवेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed