फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Indian Roti Bank, Expansion of National Working Committee of Roti Bank, assistant commissioner and former minister joined the family

Indian Roti Bank: राष्ट्रीय कार्यसमिति का विस्तार, परिवार में शामिल हुए सहायक कमिश्नर और पूर्व मंत्री 

Sat, 02 Jul 2022 07:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Jul 2022 07:06 PM IST
सार

भूखा ना सोए कोई अपना के संकल्प के साथ सेवा को समर्पित संस्था इंडियन रोटी बैंक भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में सैकड़ों यूनिट के साथ निःशुल्क सेवा कार्य कर रही है। संगठन को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति का विस्तार किया गया। 

विज्ञापन
Indian Roti Bank, Expansion of National Working Committee of Roti Bank, assistant commissioner and former minister joined the family
इंडियन रोटी बैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले से शुरू होकर 14 राज्यों और 85 जिलों तक पहुंच चुकी गरीबों को खाना खिलाने की मुहिम इंडियन रोटी बैंक का परिवार भी समृद्ध होता जा रहा है। अब सहायक कमिश्नर डॉ. अशोक शुक्ला और पूर्व मंत्री नकुल दुबे भी इस परिवार में शामिल हो गए हैं। संस्था के फाउंडर विक्रम पांडे ने बताया कि सहायक आयुक्त को संरक्षक और पूर्व मंत्री को सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी विजय कांत मिश्रा को राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर की ज़िम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

संस्था ने ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर किसान नेता पूनम पंडित को शामिल किया है। पूनम रत्नम को संगठन का प्रभारी, मीनल गौतम को राष्ट्रीय महिला को-आर्डिनेटर, यूपी को-आर्डिनेटर आरबी चौबे को, बिहार को-आर्डिनेटर सुमित मिश्रा को, झारखंड को-आर्डिनेटर दीपक तिवारी को, छत्तीसगढ़ को-आर्डिनेटर सर्वजीत सिंह को, एमपी को-आर्डिनेटर विवेक दुबे को, नई दिल्ली को-आर्डिनेटर दीपक बाजपेई, राजस्थान को-आर्डिनेटर सुरक्षा शर्मा, महाराष्ट्र को-आर्डिनेटर नेहा अग्रवाल और वेस्ट बंगाल कोऑर्डिनेटर शुभाशीष दत्ता को बनाया गया। 

विज्ञापन

साथ ही, गुजरात कोऑर्डिनेटर पूजा प्रजापति, कर्नाटका कोऑर्डिनेटर मिताली चटर्जी, उत्तराखंड कोऑर्डिनेटर अजीत शर्मा, मशहूर शायरा शबाना शबनम को मध्य प्रदेश में प्रदेश महिला कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी मोहम्मद आसिम खान और नीरज अवस्थी को दी गई है। संस्थापक ने कहा कि इंडियन रोटी बैंक संस्था गरीब असहाय लोगों को भर पेट भोजन के साथ-साथ उनके पहनने के लिए कपड़े और अन्य छोटी-बड़ी जरूरतें मुहैया कराने का काम कर रही है। नई टीम नई ऊर्जा के साथ यह काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed