{"_id":"5cc3296ebdec2214787e58d7","slug":"indian-engineer-and-his-two-son-died-in-canada-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा हादसा: पांच दिन बाद भी नहीं आए शव, इंजीनियर की पत्नी की हालत बिगड़ी, अबतक 988 लोगों ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा हादसा: पांच दिन बाद भी नहीं आए शव, इंजीनियर की पत्नी की हालत बिगड़ी, अबतक 988 लोगों ने की मदद
Fri, 26 Apr 2019 09:23 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ मृतक की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में इंजीनियर पति और बेटे की मौत के बाद पत्नी अनुपम मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई है। पिछले दो दिनों से वह कनाडा के वेस्ट विन्नीपेग स्थित ग्रेस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बीच-बीच में उनको होश आता है तो वह चीखने-चिल्लाने लगती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनको सामान्य होने में काफी समय लग सकता है। हादसे से उनको गहरा सदमा लगा है। वहीं पैसों के अभाव में पांच दिन के बाद भी कनाडा से दोनों के शव घर नहीं लाए जा सके।
मूलरूप से यूपी के कन्नौज जिले में डाक बंगला रोड सरांयमीरा निवासी सॉफ्टेवयर इंजीनियर राम निवास मिश्रा (38) और उनके दो बेटे श्रेयान (11) व आरव (10) कनाडा के वेस्ट विन्नीपेग के सेंट जेम्स अपार्टमेंट के स्वीमिंग पूल में नहाते वक्त डूब गए थे। जिसमें राम निवास और आरव की मौत हो गई थी। राम निवास के बहनोई रविकांत शुक्ला ने बताया कि श्रेयान अभी भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद राम निवास की पत्नी अनुपम मिश्रा की तबीयत काफी खराब हो गई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

राम निवास के बड़े बेटे की हालत बेहद नाजुक
रविकांत शुक्ला ने बताया कि राम निवास के बड़े बेटे की हालत बेहद नाजुक है। वह तीन दिनों से वेंटिलेटर पर है। गुरुवार रात उसमें थोड़ी हरकत हुई है, जिससे थोड़ी उम्मीद जगी है। डॉक्टरों ने एमआरआई सहित अन्य जांचें की हैं।
दिल्ली निवासी बलविंदर सिंह दो दिनों से वीजा के लिए कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार को उनका वीजा क्लियर हो गया और वह शाम को कनाडा रवाना हो गए। रविकांत ने बताया कि बलविंदर राम निवास के दोस्त हैं। इसकेअलावा राम निवास के साढ़ू सौरभ पांडेय अभी दिल्ली में हैं और वीजा के लिए अप्लाई किया है। सेामवार तक उनको भी वीजा मिलने की संभावना है।

988 लोगों ने की मदद
हिंदू सोसाइटी ऑफ मनीटोबा कनाडा की तरफ से इंजीनियर के परिवार की मदद के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है। सोसाइटी केअध्यक्ष अजय पांडेय ने सभी से अपील की है कि वह लिंक gf.me/usdkct6 की मदद से सहायता राशि भेज सकते हैं। इसी वेबसाइट पर अकाउंट संबंधी भी जानकारी है। अभी तक कुल 988 लोग मदद कर चुके हैं, जिससे करीब 29 लाख रुपये इकट्ठा हुआ है।