फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India will be the match between A and B

इंडिया ए और बी के बीच होगा मुकाबला

Mon, 25 Jan 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
India will be the match between A and B

ग्रीनपार्क में सोमवार को देवधर ट्राफी के लिए होने वाले पहले मैच में इंडिया ए और इंडिया बी के खिलाड़ी भिड़ेंगे। कलर ड्रेस और सफेद बॉल से होने वाले मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बैटिंग पिच है लेकिन शुरुआती घंटे में गेंद स्विंग भी करेगी। वहीं, रविवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर पसीना बहाया।

पहले इंडिया ए टीम के खिलाड़ियों ने वार्मअप के बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। दोपहर को इंडिया बी टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।

यूपीसीए के मीडिया मैनजर अहमद अली खान तालिब ने बताया कि मैच का औपचारिक उद्घाटन खेल निदेशक आरपी सिंह करेंगे। वहीं, देर रात गुजरात टीम भी शहर पहुंच जाएगी।  पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने बताया कि पिच अच्छी है जो रनों से भरी हुई है। यहां पर अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


टीम ए: अंबाती रायडू (कप्तान), मुरली विजय, जलज सक्सेना, मनदीप सिंह, केदार जाधव, नमन ओझा, परवेज रसूल, अमित मिश्रा, शहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, एस अरविंद, कृष्णा दास, संदीप चटर्जी, फैज फजल। मैनेजर : विजय दाहिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम बी: उन्मुक्त चंद (कप्तान), मयंक अग्रवाल, बाबा अपराजित, श्रेयस अय्यर, शेल्डन जैक्सन, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, करन शर्मा, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, नाथु सिंह, शार्दुल ठाकुर, पवन नेगी, सचिन बेबी, सूर्य कुमार यादव। मैनेजर : आशीष कपूर। मैच  रेफरी: अमित मिश्रा, अंपायर अनिल चौधरी, नितिन मेनन, नवदीप सिंह।


खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर

देवधर ट्राफी में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बीसीसीआई भी नजर रखेगी। इसके लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा भी आ गए हैं। इस सत्र में उन्मुक्त चंद, बाबा अपराजित, नमन ओझा, मयंक अग्रवाल, दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इनके अलावा अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निगाह रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed