{"_id":"61940046b5d73e3b690ac5bd","slug":"india-vs-new-zealand-test-greenpark-completely-ready-no-less-than-dubai-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट: ग्रीनपार्क पूरी तरह से तैयार, दुबई के स्टेडियम से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट: ग्रीनपार्क पूरी तरह से तैयार, दुबई के स्टेडियम से कम नहीं
Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
सार
ग्रीनपार्क मैदान टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। ग्राउंड और न्यू प्लेयर्स पवेलियन को देखने के बाद कहा कि ग्रीनपार्क स्टेडियम दुबई के स्टेडियम से कम नहीं।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क
- फोटो : गूगल
विस्तार
कानपुर ग्रीनपार्क में होने वाले टेस्ट मैच को देखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और कार्यकारी सचिव फहीम अहमद पहली बार शहर आए। दोनों पदाधिकारियों ने वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर के साथ मंगलवार शाम को स्टेडियम का निरीक्षण किया।
बताया कि मैदान टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। ग्राउंड और न्यू प्लेयर्स पवेलियन को देखने के बाद कहा कि ग्रीनपार्क स्टेडियम दुबई के स्टेडियम से कम नहीं। पत्रकारों से बातचीत में फिरोजाबाद निवासी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि न्यू प्लेयर्स पवेलियन में पहली बार क्रिकेट टीमों के ड्रेसिंग रूम भी होंगे।
इस कारण यहां की साफ सफाई के साथ हाउस कीपिंग, कारपेट, एसी, अग्निशमन यंत्रों को परखा गया। वहीं एंटी स्कीड (जिसमें जूते पहने होने पर फिसलते नहीं) को भी चेक किया गया। करीब 1700 सीटों वाली दीर्घा को देखने के बाद कहा कि ग्रीनपार्क स्टेडियम की तुलना दुबई और शारजाह के स्टेडियमों से की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के संजय तिवारी, तालिब, आलोक गुप्ता, पीयूष अग्रवाल भी मौजूद रहे।