{"_id":"8b46ac8e78c330de9898774f5d08364d","slug":"india-south-africa-one-day-math-on-october-11-in-green-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 अक्तूबर को ग्रीनपार्क में होगा भारत-द.अफ्रीका का वन-डे मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 अक्तूबर को ग्रीनपार्क में होगा भारत-द.अफ्रीका का वन-डे मैच
अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला एकदिवसीय मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में 11 अक्तूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें नौ अक्तूबर को शहर आ जाएंगी और दो दिन यहां प्रैक्टिस करेंगी। मैच के बाद 12 अक्तूबर को दोनों टीमें इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगी।
इस बार मैच की टिकट बिक्री ऑनलाइन भी की जाएगी, ताकि दर्शकों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा बैंकों से भी टिकट मिलेंगे। अगर फिर भी टिकट बिक्री के लिए बचते हैं तो ग्रीनपार्क स्टेडियम में टिकट बिक्री का काउंटर लगाया जाएगा। यह बातें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजीव शुक्ला ने कहीं। वे शनिवार को ग्रीनपार्क का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
उन्होंने यहां टी-20 वर्ल्ड कप मैच की संभावना से इंकार कर दिया। बोले अभी यहां फाइव स्टार होटल की कमी है। निरीक्षण में सबसे पहले डायरेक्टर पवेलियन में चल रहे अस्थायी ड्रेसिंग रूम का कामकाज देखा। काम कराने वाले संस्था के एमडी पीयूष अग्रवाल से उन्होंने जानकारी की व काम से संतुष्ट नजर आए। इसके बाद वे पुराने ड्रेसिंग रूम की ओर गए और यूपीसीए अधिकारियों से बातचीत विचार-विमर्श किया इसे यूपीसीए के लिए रखा जाएगा ताकि मैच के दौरान सदस्यों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में सचिव ने बताया कि जल्द ही साउथ अफ्रीका से एक टीम ग्राउंड का निरीक्षण करने आएगी लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा कि मैच पर संकट हो। उनके सीईओ मिस्टर लोबार्ड से बातचीत हो चुकी है। इस मौके पर डायरेक्टर पीडी पाठक, डायरेक्टर शोएब अहमद, डायरेक्टर एमएम मिश्रा, केसीए चेयरमैन संजय कपूर, यूपीसीए के सीईओ ललित खन्ना, मीडिया प्रभारी तालिब आदि मौजूद रहे।