{"_id":"68d6fd2d5808925e0a0f534c","slug":"india-and-australia-a-teams-to-arrive-in-the-city-today-cricket-excitement-to-take-over-kanpur-news-c-362-1-ka11003-132084-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-2 में क्रांतिकारी यलो ने रेड टीम को 63 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-2 में क्रांतिकारी यलो ने रेड टीम को 63 रन से हराया
विज्ञापन
कानपुर। क्रांतिकारी संगठन की ओर से शुक्रवार को गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-2 का शुभारंभ किया गया। पहले मैच में क्रांतिकारी येलो ने रेड टीम को 63 रन से मात दी। क्रांतिकारी यलो टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 185 रन बनाए।
इसमें मोनू ने 53 और विवेक यादव ने 26 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में सौरभ त्रिवेदी व पुनीत शुक्ला ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं रेड टीम 9.2 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। इसमें करण ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रवि दुआ और शिवम प्रजापति ने 2-2 विकेट लिए।
मैच का उद्घाटन विधायक नीलिमा कटियार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। करण को फाइटर ऑफ द मैच, मोनू को मैन ऑफ द मैच, शिवम प्रजापति को बेस्ट बॉलर, विवेक यादव को बेस्ट बैट्समैन और पुनीत शुक्ला को फेयर प्लेयर चुना गया। मौके पर संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा, गोपेंद्र सिंह भदौरिया, गोपाल, सुनील, गुरप्रीत, अजय, ब्रजेश वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता समेत आदि लोग मौजूद रहे।