फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   independent candidate rakesh singh dead who shoot in sp bsp clash during up election voting

सपा-बसपा के झगड़े में बलि चढ़ा यह निर्दलीय उम्मीदवार

Tue, 28 Feb 2017 04:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
independent candidate rakesh singh dead who shoot in sp bsp clash during up election voting
सपा बसपा के झगड़े में घायल हुए निर्दलीय प्रत्याशी राकेश की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महोबा में चुनावी रंजिश के दौरान हुई हिंसा में यह निर्दलीय उम्मीदवार सपा-बसपा के झगड़े में बलि चढ़ गया। रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गौरतलब है उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले सपा और बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच फायरिंग हुई थी। इसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी समेत चार लोग घायल हो हुए थे। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी राकेश सिंह रविवार को अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते हार गया। 
विज्ञापन


 

23 फरवरी को मतदान दिवस पर राकेश को लगी थी गोली

independent candidate rakesh singh dead who shoot in sp bsp clash during up election voting
महोबा में चुनावी रंजिश के दौरान हुई हिंसा में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश को गोली लगी थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

मामले में राकेश सिंह के भाई देवेश सिंह की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा 23 फरवरी को तड़के करीब 3 बजे राकेश सिंह को सूचना मिली कि समाजवादी प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू के समर्थन में उनके बेटे साकेत साहू और सौरभ साहू व सपा पदाधिकारी तारिक और हर्ष से तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ महोबा के बजरिया में मतदाताओं को प्रलोभन देकर पक्ष में वोट डालने का दबाव बनवा रहे हैं।

 

राकेश सिंह के सिर में लगी थी गोली

independent candidate rakesh singh dead who shoot in sp bsp clash during up election voting
गोली लगने के बाद राकेश सिंह को लखनऊ ले जाया गया था, यहां उनका इलाज चल रहा था - फोटो : अमर उजाला

वे रुपए भी बांट रहे हैं। इसके बाद वह और राकेश सिंह और जसवंत सिंह अन्य लोगो के साथ अपनी इनोवा से मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई, जिसमें राकेश सिंह के सिर में गोल लग गई, वहीं दूसरी तरफ से साकेत और तारिक को गोली लगी।

विज्ञापन

सपा बसपा समर्थकों की कारें आपस में टकराने की वजह से हुआ था झगड़ा

independent candidate rakesh singh dead who shoot in sp bsp clash during up election voting
बसपा प्रत्याशी के घर पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं घटना के दिन अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया था कि सपा के सदर से प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू तथा बसपा के प्रत्याशी अमिर्दन सिंह नाना के समर्थकों की कारें आपस में टकराने की वजह से झगड़ा हुआ था जिसके बाद मामला बढ गया।

सक्सेना ने यह भी कहा थी कि कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गयी, जिसमें निर्दलीय राकेश सिंह भी घायल हो गये। तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। राकेश का इलाज कानपुर में चल रहा था। जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed