{"_id":"5f35979e7f38d863e73050fc","slug":"independence-day-2020-kotwal-will-awarded-by-dgp-head-constable-get-award-by-the-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2020: कोेतवाल को डीजीपी और मुख्य आरक्षी को राष्ट्रपति से सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2020: कोेतवाल को डीजीपी और मुख्य आरक्षी को राष्ट्रपति से सम्मान
Fri, 14 Aug 2020 01:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह एवं कोतवाल राजा दिनेश सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाल राजा दिनेश सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न व कोतवाली के मुख्य आरक्षी को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा।
कोतवाल राजा दिनेश सिंह का जनता के प्रति अच्छा व्यवहार और पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण किए जाने के मामले और जनता के बीच अपनी अच्छी छवि बनाने को लेकर डीजीपी ने उन्हें सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देने का फैसला लिया है।
डीजीपी कार्यालय से जारी किए गए पत्र के अनुसार 15 अगस्त को यह सम्मान उन्हें जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक देंगे। कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी अविनाश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में भी जिला मुख्यालय को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अविनाश चंद्र को 15 अगस्त को एडीजी कानपुर सम्मानित करेंगे। मालूम हो कि वर्ष 2015 में भी अविनाश चंद्र को डीजीपी कार्यालय की ओर से सराहनीय सेवा कार्य पर प्रशस्ति पत्र दिया गया था।
जेल अधीक्षक विष्णुकांत भी होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा भी सम्मानित किए जाएंगे। डीजी जेल आनंद कुमार ने जेल ने उन्हें प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया है। इनके अलावा जेल में हेड वार्डर के पद पर तैनात अवनीश कुमार को भी प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्त्र पत्र दिया जाएगा।