{"_id":"61e5c1a10c9f4820b66b9b9c","slug":"indecency-with-the-health-team-that-went-to-collect-samples-of-people-who-came-in-contact-with-the-infected-akbarpur-news-knp67588739","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेने गई स्वास्थ्य टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेने गई स्वास्थ्य टीम से अभद्रता
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र में एक महिला के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार की दोपहर कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए गई थी। वहां लोगों ने स्वास्थ्य टीम से अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस के सहयोग से 10 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
रसूलाबाद के पाल गांव निवासी एक महिला आरटीपीसीआर जांच में रविवार को संक्रमित मिली थी। सीमएओ कार्यालय से इसकी सूचना रसूलाबाद सीएचसी भेजी गई। इसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉ. प्रदीप यादव, लैब सहायक बृज किशोर और फार्मासिस्ट राममोहन गांव पहुंचे।
उन्होंने महिला से जानकारी करने के बाद उसके परिवार व आसपास के लोगों से सैंपल लेने की बात कही तो सभी विरोध करने लगे। इस दौरान टीम से अभद्रता भी हुई।
स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी सूचना अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा को दी। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पाल गांव पहुंच गई थी। इसके बाद टीम ने 10 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
महिला खुद के संक्रमित न होने का दावा कर संपर्क में आए लोगों का सैंपल नहीं लेने दे रही थी। पुलिस के सहयोग से 10 लोगों का सैंपल लिया गया है।
- डॉ. आशीष मिश्रा, अधीक्षक, रसूलाबाद सीएचसी।