{"_id":"5da3c39d8ebc3e93a3344321","slug":"indecency-in-the-police-station-with-the-relative-of-the-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के रिश्तेदार से थाने में अभद्रता, एसएसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के रिश्तेदार से थाने में अभद्रता, एसएसपी से शिकायत
Mon, 14 Oct 2019 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर थाने में मारपीट के मामले में तीन दिन से थाने में बंद युवक की जानकारी लेने पर पहुंचे राष्ट्रपति के रिश्तेदार और नमो सेना इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव से थाने में मुंशी ने अभद्रता की। आहत राजीव ने इसकी शिकायत एसएसपी से की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बहू दीपा कोविंद के भाई राजीव कल्याणपुर में रहते हैं। वे रविवार शाम अपने मित्र अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता के साथ कल्याणपुर थाने पहुंचे और मुंशी तुलसी राम से परिचय बताते हुए तीन दिन से मारपीट के मामले में अकारण थाने में बंद राजू राही के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
आरोप है कि परिचय बताते ही मुंशी ने उनसे अभद्रता करते हुए थाने से बाहर जाने को कहा। बाद में उन्होंने थाना प्रभारी से मुंशी की शिकायत की। अगर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह आलाधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन