IND vs PAK: भारत की जीत की खुशी में एक दिन पहले मनी दिवाली, जगह-जगह पटाखे फोड़ कर लोगों ने खुशी का किया इजहार
दुनियाभर में फैंस पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत का जश्न मना रहे हैं। कानपुर शहर में भी फैंस का उत्साह और जोश देखने लायक रहा। क्रिकेट प्रेमियों की टोली बाइक व कार से निकल पड़ी। सड़क पर वंदे मातरम के नारे लगाए। आतिशबाजी कर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की खुशी का इजहार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत बनाम पाकिस्तान टी-20 मैच में रविवार को भारत की जीत के बाद कानपुरवासियों ने एक दिन पहले दिवाली मना ली। युवओं की टोली ने मोहल्ले में पटाखे फोड़कर खुशी जताई। वहीं, इस रोमांचक मैच के दौरान हर किसी की निगाह टीवी पर ही दिखी। कोई भगवान से जीत की प्रार्थना कर रहा था ,तो कोई दुआ कर रहा था।
गली-गली मैच को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही थी। दुकानों में लगी टीवी को देख कुछ पल के लिए हर कोई वहां ठहर जाता था। जैसे-जैसे मैच रोमांचक होता जा रहा था, वैसे-वैसे लोगों की जगह-जगह भीड़ लगने लगी थी। टीवी के आगे, जो पहुंचा फिर वह मैच खत्म होने तक ठहर गया।
आखिरी गेंद पर आर अश्विन ने आखिरी ने चौका लगाया, तो हर कोई खुशी से झूम उठा। इसके बाद लोगों ने पटाखे फोड़ने शुरू किया। कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे दिवाली आज ही है। चारों तरफ शहर के युवा बस हार्दिक व कोहली की बल्लेबाजी का ही जिक्र कर रहे थे। काकादेव, पांडुनगर, स्वरूप नगर व यशोदा नगर में जमकर पटाखे फोड़े गए।
बस सुनाई दे रहा था कोहली-कोहली... हार्दिक-हार्दिक
किदवई नगर साउथ क्रिकेट ग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत को लेकर खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। आतिशबाजी कर तिरंगा झंडा लहराया। कोहली-कोहली... हार्दिक-हार्दिक के नारे लगाए। पाकिस्तान के बॉलर आवाज को बच्चों ने थैंक्यू बोला कि नो बाल और वाइट बाल दी। बच्चों में जोश देखने लायक था।
बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के अपने पहले मैच में चार विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 20वें ओवर में आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। इस अहम मुकाबले में विराट कोहली ने गजब की पारी खेली और 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए।