{"_id":"66fb6d44b5931782f20fd7ca","slug":"ind-vs-ban-2nd-test-kanpur-test-wickets-started-turning-now-it-spinners-turn-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Test: विकेट ने लेना शुरू किया टर्न, अब स्पिनरों की बारी; कानपुर टेस्ट में कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs BAN Test: विकेट ने लेना शुरू किया टर्न, अब स्पिनरों की बारी; कानपुर टेस्ट में कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज!
Tue, 01 Oct 2024 09:05 AM IST
शाहरुख खान
मनीष पाल, अमर उजाला, कानपुर
मनीष पाल, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:05 AM IST
सार
कानपुर टेस्ट में आखिरी दिन का खेल बाकी है। विकेट ने टर्न लेना शुरू कर दिया है। अब स्पिनरों की बारी है। भारतीय गेंदबाज आखिरी दिन कहर बनकर टूटेंगे। भारत की बांग्लादेश को 150 से 175 रनों के बीच समेटने की कोशिश होगी। पहली पारी में 52 रन की बढ़त के बाद 100-125 का लक्ष्य आसान होगा।
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : BCCI
विस्तार
खेल भले ही आखिरी दिन का ही बचा हो पर बांग्लादेश के लिए टेस्ट बचाना मुश्किल हो गया। विकेट ने टर्न लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को बाग्लादेश की दूसरी पारी में सिर्फ 11 ओवर में गिरे दोनों विकेट अश्विन के खाते में जाना, विकेट के बदलते मिजाज को बता भी रहा है।
जाहिर है कि अश्विन और जडेजा इसका पूरा फायदा उठाएंगे। पिच क्यूरेटर शिव कुमार का भी कहना है कि विकेट ने अब स्पिनरों को पूरी तरह मदद करनी शुरू कर दी है। ऐसे में उम्मीद है कि पहले ही सेशन में भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं।
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मार्केल ने कहा भी है कि चौथे दिन गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने अपना काम कर दिया है। एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों की बारी है। भारतीय टीम जल्दी से जल्दी बांग्लादेश को आउट करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि यह कोशिश लंच के बाद एक घंटे के खेल के अंदर बांग्लादेश को समेट देने की होगी। वहीं, बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहंदी हसन मिराज ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि उनकी टीम ड्रा के लिए खेलेगी।

जाहिर है कि इस रणनीति से बांग्लादेश कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगी, जबकि भारतीय टीम की कोशिश बांगलादेश को 150 से 175 रनों के बीच समेटने की रहेगी। पहले ही 52 रन की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम के लिए ऐसे में 100-125 रन बनाना आसान लक्ष्य रहेगा।
उन्हें रन नहीं बनाने दिए। रन गति बढ़ाने के चक्कर में बांग्लादेश के दो बल्लेबाज जल्दी पेवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित ने भी पिच का मिजाज भांपकर दूसरे ओवर से ही गेंद अश्विन को थमा दी। अश्विन उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरे। अभी रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी नहीं की है। आखिरी दिन दूसरे छोर से वह स्पिन आक्रमण की बागडोर संभाल सकते हैं।