{"_id":"68e13827d0d6c3440b062077","slug":"ind-a-vs-aus-a-the-indian-team-trained-hard-for-victory-at-green-park-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs AUS A: ग्रीनपार्क में जीत के लिए भारतीय टीम ने जमकर किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND A vs AUS A: ग्रीनपार्क में जीत के लिए भारतीय टीम ने जमकर किया अभ्यास
Sat, 04 Oct 2025 08:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:37 PM IST
सार
भारत व ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खिताबी जंग रविवार को होगी। शनिवार को जीत के लिए भारतीय टीम ने जमकर किया वहीं बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया-ए टीम का अभ्यास सत्र करना रद्द पड़ा।
विज्ञापन
अभ्यास करती भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीसरे वनडे मैच से पहले शनिवार को भारतीय टीम ने शाम चार से सात बजे तक दूधिया रोशनी में अभ्यास किया। इस दौरान तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा के साथ-साथ प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, रियान पराग और आयुष बड़ोनी ने कोच ऋषिकेश कानिटकर की देखरेख में नेट्स पर शॉट लगाकर अपने इरादे दिखाए। गेंदबाजी कोच सुनील जोशी की निगरानी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, निशांत सिंधू, युद्धवीर सिंह और विप्रज निगम ने कई बार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Trending Videos
अभ्यास करती भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते ऑस्ट्रेलिया-ए टीम का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। मैदान कवर्स से ढका रहा और गीले आउटफील्ड के कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर सके। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम सीधे रविवार को खिताबी मुकाबले में मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यास करती भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे मैच का उद्घाटन करेंगे पुलिस कमिश्नर
ग्रीनपार्क में रविवार को खेले जाने वाले तीसरे व निर्णायक वनडे मुकाबले का शुभारंभ कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार करेंगे। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है ऐसे में यह मुकाबला ट्रॉफी का फैसला करेगा। पुलिस आयुक्त दोपहर 1:25 बजे घंटा बजाकर और गुब्बारे उड़ाकर मैच का उद्घाटन करेंगे।
ग्रीनपार्क में रविवार को खेले जाने वाले तीसरे व निर्णायक वनडे मुकाबले का शुभारंभ कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार करेंगे। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है ऐसे में यह मुकाबला ट्रॉफी का फैसला करेगा। पुलिस आयुक्त दोपहर 1:25 बजे घंटा बजाकर और गुब्बारे उड़ाकर मैच का उद्घाटन करेंगे।
