फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Increasing terror of monkeys in Farrukhabad, bitten more than 100 people

Farrukhabad: बंदरों का बढ़ता आतंक, 100 से अधिक लोगों को काटा, तीन माह से दहशत में हैं ग्रामीण

Wed, 16 Nov 2022 04:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 04:24 PM IST
सार

कमालगंज थाना क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां बंदर 100 से अधिक लोगों को काट चुके हैं। इसके चलते तीन माह से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं, आरोप है कि अधिकारी उनकी समस्या नहीं सुन रहे हैं।

विज्ञापन
Increasing terror of monkeys in Farrukhabad, bitten more than 100 people
बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में बंदरों के आतंक से गदनपुर तुर्रा ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई दिनों से दहशत है। तीन माह में 100 से अधिक लोगों को बंदर काट चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

गदनपुर तुर्रा ग्राम पंचायत में करीब 50 बंदरों के झुंड से ग्रामीण परेशान हैं। झुंड में दो बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। सोमवार सुबह नौ बजे कृष्ण स्वरूप चतुर्वेदी का 20 वर्षीय पुत्र शिवा घर से 50 मीटर दूर खेत पर जा रहा था। इसी बीच बंदर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस हमले में कोहनी के नीचे दो स्थानों पर काट लिया। कृष्ण स्वरूप ने बताया कि वह उसे छिबरामऊ अस्पताल ले गए।  वहां से कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज जाकर दिखाया। उन्होंने पट्टी करके कानपुर सर्जरी कराने ले जाने को कहा, लेकिन पैसा न होने से वह गांव वापस आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 20 दिन पहले बृजेश के बेटे शिवम के हाथ में भी घाव कर दिया था। उसकी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में सर्जरी में एक लाख रुपये खर्च हुए। प्रधान संघ के पूर्व संयोजक लल्लन अग्निहोत्री ने प्रशासन से समस्या दूर कराने की मांग की है।

खर्च करे पंचायत, तो भेजे पिंजड़ा
वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत ने कोई पहल नहीं की। वह अनुमति देकर बंदर पकड़ने वाली टीम को पिंजड़ा सहित भेजेंगे। खर्चा ग्राम पंचायत को करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed