{"_id":"61ad8df1973e752854241bca","slug":"increasing-danger-of-omicron-get-second-dose-people-are-careless-after-first-dose","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का बढ़ रहा खतरा: दूसरी डोज लगवाएं, पहली डोज लगवाने के बाद लोग बरत रहे लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का बढ़ रहा खतरा: दूसरी डोज लगवाएं, पहली डोज लगवाने के बाद लोग बरत रहे लापरवाही
Mon, 06 Dec 2021 09:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Omicron variant
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें। बहुत से लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तो लगवा ली है लेकिन दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार करके फोन करके बुलाया जा रहा है।
बड़ी संख्या में ऐसे लाभार्थी हैं, जिनका पहली और दूसरी डोज का गैप अधिक बढ़ रहा है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि हर रोज नए स्थानों पर सेंटर बनाए जा रहे हैं, जिससे लोग आसानी से घर के पास वैक्सीन लगवा लें। सोमवार को 106 नए वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं।
निगरानी समितियों और आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि पहली और दूसरी डोज न लगवाने वालों की सूची तैयार करें। लोगों ने जहां पहली डोज ली है, उन सेंटरों से लाभार्थियों को दूसरी डोज लगवाने के लिए फोन किए जा रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि ओमिक्रॉन के संक्रमण का खतरा है।
विज्ञापन
तीसरी लहर संभावित है। इसके पहले लोग वैक्सीन लगवा लें। उन्होंने बताया कि कालेजों, मॉल, आंगनबाड़ी केंद्रों और राशन की दुकानों पर भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाते हैं। सोमवार को 362 सेंटरों पर 72 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।