फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   increase beds in covid hospital

कोविड अस्पताल में बेड बढ़ाएं

Fri, 18 Jun 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
increase beds in covid hospital
पुखरायां। कानपुर मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने गुरुवार को देवीपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड लेवल वन प्लस अस्पताल की व्यवस्थाआें का जायजा लिया। इसमें 10 बेड और बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। वहीं 45 प्लस के लोगों का टीकाकरण बढ़ाने व साफ सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कानपुर मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्र ने गुरुवार को देवीपुर सीएचसी पहुंच कर कोविड लेवल वन प्लस अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि अभी ओपीडी व इमरजेंसी में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। प्रसव कराए जा रहे हैं। कोविड अस्पताल में संक्रमित मरीजों के आने पर यह सेवाएं बंद की जाएंगी।
विज्ञापन

मरीजों व प्रसूताओं को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करा दिया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में 30 बेड और 22 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई है। इस पर एडी हेल्थ ने 10 बेड और बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने सीएचसी में बने कर्मचारी आवासों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वैक्सीनेशन की स्थिति देखी। स्वास्थ्य कर्मचारी कामिनी व मनीषा ने बताया कि अभी तक 45 प्लस के 17 और 18 प्लस के 70 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिस पर उन्होंने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं सीएचसी परिसर में साफ सफाई कराए जाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान डॉ. जया, डॉ. अरसी आजमी, डॉ. राकेश, फार्मासिस्ट रजत रंजन व शशांक मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed