फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Incomplete plant stalled production of 250 units

कानपुर: अधूरे प्लांट ने अटकाया 250 इकाइयों का उत्पादन, डीएम ने जताई नाराजगी, निर्माण एजेंसी को नोटिस 

Sun, 10 Oct 2021 05:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Oct 2021 05:57 PM IST
सार

डीएम विशाख जी ने शनिवार को प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति देखी तो हैरान रह गए। इसमें अभी भी डेढ़ से दो साल लग जाएंगे। इस पर उन्होंने निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Incomplete plant stalled production of 250 units
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ के वाजिदपुर में कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के निर्माण में सुस्ती की वजह से बीते डेढ़ साल से करीब 250 टेनरियों में नियमित उत्पादन नहीं हो पा रहा है। हजारों कर्मचारियों और मजदूरों के हाथ से रोजगार छिन गया है।
विज्ञापन


चमड़ा इकाइयों के आर्डर कैंसिल हो रहे हैं। इस सीईटीपी के चालू होने के बाद ही शहर की करीब 500 टेनरियों को नियमित उत्पादन की अनुमति मिलेगी। डीएम विशाख जी ने शनिवार को प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति देखी तो हैरान रह गए।
विज्ञापन


इसमें अभी भी डेढ़ से दो साल लग जाएंगे। इस पर उन्होंने निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगले दो महीने में काम में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। अभी तक शहर की टेनरियों से निकलने वाले दूषित उत्प्रवाह का शोधन नौ एमएलडी क्षमता वाले ट्रीटमेंट प्लांट से होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अधिक उत्प्रवाह होने से गंगा में दूषित पानी जाता था। इस पर एनजीटी ने टेनरियों के उत्पादन पर रोक लगा दी। तय हुआ कि जितना पानी शोधित हो सकता है, उतनी ही टेनरियां चलेंगी। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रतिदिन करीब 250 टेनरियां चलने का रोस्टर जारी किया।


इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने 20 एमएलडी के नए प्लांट के निर्माण के लिए 480 करोड़ रुपये का बजट दिया। इसका निर्माण जून 2022 तक पूरा कराने का लक्ष्य है, मगर ऐसा हो पाना संभव नहीं। डीएम को तीन अन्य प्लांटों के निरीक्षण में भी खामियां मिलीं। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार को नोटिस जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed