फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income Tax raids on traders and Commercial

कारोबारियों पर आयकर और वाणिज्यकर छापे

Sat, 12 Dec 2015 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 12 Dec 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
Income Tax raids on traders and Commercial

आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार को शिवम ग्रामोद्योग और पारस सब्जी मसाला के नयागंज स्थित कार्यालय और मंधना फैक्ट्री में एक साथ सर्वे किया। देर रात तक चले सर्वे में बड़े पैमाने पर संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक इनकी जांच पड़ताल जारी थी। टीमों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क भी जब्त किए हैं। एडिशनल कमिश्नर इनकम टैक्स रेंज छह एसके सिन्हा के निर्देश पर चार टीमों ने एक साथ जांच-पड़ताल की। सुबह 12 बजे के करीब फैक्ट्री और कार्यालय में एक साथ टीमों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


इसके बाद टीमों ने कार्रवाई शुरू की। पारस मसाला ब्रांड के मालिक दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बीनू गोपाल खन्ना हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जांच-पड़ताल में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। पहले फर्म से कर की अच्छी वसूली होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय से कर की अदायगी बहुत कम है। कई वर्षों की बैलेंसशीट खंगाली जा रही है। इस संबंध में कार्यालय और फैक्ट्री से तमाम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इनकी छानबीन देर रात तक की जाएगी। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में गड़बड़ी सामने आई है। कितनी गड़बड़ी है। ये पूरी पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा।

होम फर्निशिंग की फर्मों पर करोड़ों की कर चोरी
कानपुर।
वाणिज्यकर एसआईबी की टीम ने शुक्रवार को टाटमिल स्थित होम फर्निशिंग का काम करने वाली दो फर्मों पर छापा मारा। इस दौरान करोड़ों रुपये के कर चोरी का सामान पकड़ा गया। सामान के अलावा बड़े पैमाने पर दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। एक फर्म बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी।

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एसआईबी केशव लाल के निर्देश पर वाणिज्यकर एसआईबी की टीम ने  छापेमारी की। केशव लाल ने बताया कि टाटमिल चौराहे के पास चार मंजिला मकान में कानपुर बानमूज स्टोर और लिविंग कॉनसेप्ट नाम से दो फर्में चलती पाई गई।

मौके पर 4.5 करोड़ रुपये का सामान बरामद किया गया। जबकि फर्म चलाने वाले पूरा कारोबार ही 30-35 लाख का बताते थे। यहां पर जब्त किए सामान का पूरा वैल्यूएशन कराया गया है। पड़ताल में पता चला है कि बड़े पैमाने पर कर चोरी की जा रही थी। एक फर्म बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी।


इन दोनों फर्मों में मिले सामान को सीज कर दिया गया। इसके अलावा बड़े पैमाने पर कर चोरी संबंधी दस्तावेज मिले हैं। इसकी भी छानबीन कराई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed