फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income tax raid, 100 crore tax evasion caught, fake purchase of 250 crore found, bogus transaction of 400 cror

बुलियंस पर आयकर छापा: 100 करोड़ की कर चोरी पकड़ी, 250 करोड़ की फर्जी खरीद मिली, 400 करोड़ के बोगस लेनदेन भी

Tue, 27 Jun 2023 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Jun 2023 09:51 AM IST
सार

Kanpur Inome Tax Raid: पांचवें दिन भी चार प्रतिष्ठानों पर आयकर जांच जारी रही। अब तक 250 करोड़ की फर्जी खरीद और करीब 400 करोड़ के ऐसे लेनदेन मिले हैं, जो फर्जी लोगों के जरिये किए गए। वहीं, आठ करोड़ की नकदी और आठ करोड़ का सोना-चांदी जब्त हुई है।

विज्ञापन
Income tax raid, 100 crore tax evasion caught, fake purchase of 250 crore found, bogus transaction of 400 cror
कानपुर में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बुलियन और ज्वेलरी कारोबारियों के यहां आयकर अफसरों ने सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी पकड़ी है। इसके अलावा 250 करोड़ की फर्जी खरीद और करीब 400 करोड़ का ऐसा लेनदेन मिला है। वहीं, लखनऊ की तीन बोगस फर्मों में सालाना 1100 से 1200 करोड़ रुपये जमा करने के सुबूत मिले हैं।

विज्ञापन

यह रकम विभिन्न चैनलों से घूमकर वापस कारोबारियों के खातों में आ जाती थी। पांच दिन से चल रहे आयकर छापे में आठ करोड़ की नकदी और आठ करोड़ का सोना-चांदी जब्त किया गया है। विदेश से लौटे संजीव झुनझुनवाला और अमरीष अग्रवाल से टीमों ने पूछताछ की। वहीं नयागंज स्थित एक प्रतिष्ठान को सील किया गया है।
विज्ञापन

इसे सौरभ बाजपेई ने किराये पर दे रखा था। छापे के बाद से यह बंद था।  आयकर विभाग के 250 से ज्यादा अफसरों ने गुरुवार को राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड और फर्म राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स के अमरनाथ अग्रवाल, कैलाशनाथ अग्रवाल पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई
साथ ही, दोनों के बेटे अमरेष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल के बिरहाना रोड, चौक सराफा स्थित ज्वैलरी शोरूमों, सिविललाइंस, माल रोड रिजर्व बैंक कॉलोनी के पीछे स्थित आवास पर छापा मारा था।  इसके अलावा इनके सहयोगी सुरेंद्र जाखोदिया, सौरभ बाजपेई के नयागंज बांग्ला बिल्डिंग स्थित दुकानों पर छापा मारा।

चार जगहों पर जांच जारी रही
इसके अलावा योग गैलेक्सी, पोखरपुर, मोतीविहार एमरल्ड के प्रमोटर और रितु हाउसिंग के संजीव झुनझुनवाला के गुटैया स्थित प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की थी। अग्रवाल भाइयों की कंपनी का सालाना टर्नओवर 14 हजार करोड़ है। फर्म का सालाना टर्नओवर 1700 करोड़ है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम तक चार जगहों पर जांच जारी रही।

रियल इस्टेट में खपाई जा रही थी रकम
इसमें एमरल्ड के प्रमोटर संजीव और अमरीष अग्रवाल से पूछताछ भी की गई। सूत्रों ने बताया कि संजीव के प्रतिष्ठानों से तमाम संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। अग्रवाल परिवार के साथ इनका एक नंबर में 25 से 30 करोड़ के लेनदेन मिले हैं, जबकि तमाम संदिग्ध लेनदेन ही हैं। यह रकम रियल इस्टेट में खपाई जा रही थी।

करोड़ों के बोगस लेनदेन मिले
एमरल्ड में भी बड़े पैमाने पर निवेश के प्रमाण मिले हैं। अमरीष अग्रवाल उर्फ टीटू जो अमरनाथ अग्रवाल के बेटे हैं। इनकी भूमिका हर लेनदेन में है। टीमों ने अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में भी इनके फर्म या इनसे जुड़े लोगों के यहां कार्रवाई की थी। इन जगहों से भी करोड़ों के बोगस लेनदेन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed