फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income tax department raid on rudra group office in kanpur

डॉक्टर बंधुओं के कनेक्शन में रुद्रा समूह पर छापा, मिली 50 लाख की ज्वेलरी

Sat, 01 Dec 2018 11:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Income tax department raid on rudra group office in kanpur
डेमो पिक
कानपुर: भार्गव हॉस्पिटल के मालिक डॉ. शक्ति भार्गव और संजीव भार्गव से कारोबारी रिश्ता होने की वजह से आयकर विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम को शहर के बिल्डर व रुद्रा समूह के मालिक अनूप अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापा मारा। इनके कानपुर स्थित आवास और ऑफिस के अलावा लखनऊ व वाराणसी स्थित कार्यालयों पर भी जांच पड़ताल की गई। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि डॉ. शक्ति भार्गव ने स्काई लाइन निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में करीब आठ करोड़ रुपये का निवेश किया है, लेकिन डॉ. भार्गव यह नहीं बता सके कि इस रकम का स्रोत क्या है। इन्होंने इतनी रकम किस तरह से जुटाई है। स्काई लाइन निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शहर के बिल्डर अनूप अग्रवाल की भी भागीदारी है। इस कनेक्शन में अफसरों ने अनूप अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

डॉक्टर बंधुओं के तीन बैंकों में सात लॉकर पता चले हैं

माना जा रहा है कि इनकी ओर से कई और बेनामी संपत्तियों पर निवेश किया गया है। इधर, आयकर विभाग की दूसरे दिन की जांच में डॉक्टर बंधुओं के तीन बैंकों में सात लॉकर पता चले हैं। तीन लॉकर बैंक ऑफ बड़ौदा में, दो-दो लॉकर इलाहाबाद और कोटक महिंद्रा बैंक में हैं। इन लॉकरों को अभी खोला नहीं गया है। संभवत: सोमवार को बैंक खुलने पर इनकी जांच की जाएगी।

इसके अलावा डॉक्टर बंधुओं के घर से करीब 28 लाख नकदी और 50 लाख रुपये की ज्वेलरी मिली है। इनमें से कुछ ज्वेलरी के दस्तावेज भी हैं। अफसर बिलों की पड़ताल कर रहे हैं। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि डॉ. शक्ति भार्गव ने जांच में बिलकुल भी सहयोग नहीं किया। तबियत खराब होने की बात कहकर सवालों के जवाब नहीं दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed