{"_id":"623c123c087cf61086583696","slug":"incidents-of-theft-in-kanpur-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: चोरी का नया तरीका ठगी जैसा, शातिरों ने स्कूटी की डिकी से चोरी किया पर्स, मोबाइल से निकाला सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: चोरी का नया तरीका ठगी जैसा, शातिरों ने स्कूटी की डिकी से चोरी किया पर्स, मोबाइल से निकाला सिम
Thu, 24 Mar 2022 12:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! कानपुर में शातिर चोरों ने आपकी जेब ढीली करने के लिए नया तरीका अपनाया है। इसमें पहले चोरी होती है फिर ठगी। पनकी स्थित एक कॉलेज में बुधवार को परीक्षा देने गए तीन छात्रों की स्कूटी की डिकी से शातिरों ने एटीएम कार्ड और मोबाइल के सिम निकाल लिए।
एटीएम कार्ड के जरिये हजारों रुपये पार कर दिए। वारदात के दौरान चोर पर्स में रखे रुपये तो निकाल ले गए थे लेकिन मोबाइल चोरी नहीं किया, ताकि वह ट्रेस न हो सके। पीड़ितों ने पनकी पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
सूत्रों के अनुसार घटना पांच अन्य छात्रों के साथ भी हुई है लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं कराई है। निरालानगर निवासी नितिन ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार सुबह पनकी स्थित एक कॉलेज में एमबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने गया था।

कॉलेज प्रबंधन ने पर्स और मोबाइल बाहर रखने को कहा। उसने पर्स और मोबाइल स्कूटी की डिकी में रख दिया। दोपहर 12.30 बजे जब लौटा तो पार्किंग में खड़ी स्कूटी से पर्स गायब था। मोबाइल रखा था लेकिन उसमें लगे दोनों सिम नहीं थे।
पर्स से 1800 रुपये, क्रेडिट कार्ड, दो एटीएम कार्ड भी गायब थे। सिम की मदद से शातिरों ने एटीएम से 19 हजार रुपये रुपये निकाल लिए। इसी तरह की चोरी शुक्लागंज के ऋषिनगर निवासी छात्र अजय त्रिवेदी और गुजैनी निवासी गौरव के साथ हुई।

अजय के एटीएम से 70 हजार हजार निकाल लिए गए। गौरव के पर्स से आठ हजार रुपये व दो एटीएम कार्ड चोरी हो गए थे। समय रहते गौरव ने कस्टमर केयर पर कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया, इससे वह ठगी से बच गया।
छात्रों ने कॉलेज के मैनेजमेंट से शिकायत कर सीसीटीवी कैमरा चेक करने की बात कही तो उन्होंने कैमरा खराब होने की बात कही। थाना प्रभारी पनकी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।