फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inauguration of the project by offering water, oath of conservation administered

Kanpur News: जल अर्पण कर परियोजना का शुभारंभ, संरक्षण की दिलाई शपथ

Fri, 20 Mar 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the project by offering water, oath of conservation administered
कानपुर देहात। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को अकबरपुर ब्लॉक के संगसियापुर में जल संगोष्ठी एवं जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जल अर्पण के साथ किया।
विज्ञापन

मंत्री ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल है तो कल है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जल संकल्प की शपथ दिलाते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित नई पेयजल टंकी का लोकार्पण भी किया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता के लगाए गए स्टॉल अवलोकन किया। स्टॉलों के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान कल्याण योजनाएं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को प्रदान की गई। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार, एक्सईएन जल निगम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed