फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the villages of the rugged belt, cattle are harvesting crops, farmers' demonstration

बीहड़ पट्टी के गांवों में छुट्टा मवेशी चट कर रहे फसल, किसानों का प्रदर्शन

Sat, 15 Jan 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
In the villages of the rugged belt, cattle are harvesting crops, farmers' demonstration
भाल गांव में छुट्टा गोवंशों को एकत्रित करते ग्रामीण। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। राजपुर ब्लॉक के बीहड़ पट्टी के गांवों में छुट्टा मवेशी फसलों को चट कर जा रहे हैं। फसलों को बचाने के लिए किसानों को दिन रात खेतों की निगरानी करनी पड़ रही है। शुक्रवार को परेशान किसानों ने भाल गांव में प्रदर्शन किया। कहा कि जल्द मवेशियों को नहीं पकड़ा गया तो मुख्यालय में विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक में बीहड़ पट्टी के गांवों के किसानों की आजीविका खेती पर ही आधारित है। तैयार की जा रही फसल को छुट्टा मवेशी चट कर जाते हैं। ऐेसे में किसान को आर्थिक रूप से चोट लगती है।
विज्ञापन

भाल गांव में शुक्रवार को खेतों में छुट्टा मवेशियों को फसल चरता देख किसान आक्रोशित हो गये। ग्राम प्रधान अरविंद दीक्षित के नेतृत्व में किसानों ने छुट्टा मवेशियों को घेर कर एक स्थान में एकत्र कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान अरविंद दीक्षित ने बताया कि बीहड़ पट्टी के भाल, गुवार, पिचौरा, बैजामऊ, खोजारामपुर, गौरीरतन बांगर, बेहमई व जैसलपुर महदेवा गांव में सैकड़ों बीघा फसलों को छुट्टा मवेशियों ने चट करने के साथ रौंद दिया है।
किसान ठंड के मौसम में दिन रात खेतों में फसलों की रखवाली कर रहे हैं। छुट्टा मवेशियों को लगातार गोशाला भेजने की मांग की जा रही है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अगर जल्द छुट्टा मवेशियों से निजात न मिली तो तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान किसान कुलदीप सिंह, कल्लू मिश्रा, रामकुमार, जसवंत सिंह, लालजी, लल्लू, जयकरन, छोटे शर्मा, रामऔतार, संतोष, सरमन, रामवली सिंह, राजेश सिंह, लाल सिंह मौजूद रहे।
वहीं, राजपुर बीडीओ वीएस शुक्ला ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। बीहड़ पट्टी में अभियान चलाकर गोवंशों को आश्रय स्थल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed