{"_id":"61bce327b9e6fb4c374e9097","slug":"in-the-supplementary-budget-4-37-lakh-laborers-and-pensioners-of-kanpur-dehat-got-gift-akbarpur-news-knp6701547160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपूरक बजट में कानपुर देहात के 4.37 लाख मजदूर व पेंशनरों को मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपूरक बजट में कानपुर देहात के 4.37 लाख मजदूर व पेंशनरों को मिली सौगात
विज्ञापन
रूरा जनसेवा केंद्र पर ई-श्रम कार्ड़ बनवाने पहुंचे लोग। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में मजदूर, बुजुर्ग, महिला व दिव्यांगों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत जिले के 4.37 लाख से अधिक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व पेंशनरों को भरण पोषण भत्ता व बढ़ी पेंशन का लाभ मिलेगा। जिले के लाभार्थियों ने इसे बेहतर कदम बताया है।
चालू वित्तीय वर्ष के लिए गुरुवार को योगी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। इसके जरिए मजदूर व पेंशनरों को बड़ी सौगात दी गई है। सरकार ने अनुपूरक बजट में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को प्रतिमाह प्रतिमाह 500 रुपये भरण-पोषण भत्ता देने की घोषणा की है।
इसी तरह बुजुर्गों को मिल रही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन को दोगुना कर दिया गया है। उन्हें पूर्व में मिल रहे 500 रुपये की जगह अब एक हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। जबकि कुष्ठ पीड़ितों की पेंशन में 500 रुपये की वृद्धि की गई है। उन्हें 2500 रुपये के स्थान पर अब तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। सरकार की घोषणा के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
अभी वृद्ध जनों की पेंशन बढ़ाने का आदेश मिला है। शासन से अन्य लोगों के संबंध में आदेश मिलते ही उसी अनुरूप पेंशन दी जाएगी।
- गिरिजाशंकर सरोज, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
- जिले में अभी तक सवा तीन लाख मजदूरों का पंजीकरण किया जा चुका है, अन्य का पंजीकरण लगातार चल रहा है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार पंजीकृत श्रमिकों को लाभ दिया जाएगा। - अवधेश कुमार, सहायक श्रमायुक्त