{"_id":"690911000464319add0be2ec","slug":"in-the-senior-mens-state-football-championship-meerut-defeated-saharanpur-4-0-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134494-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीनियर पुरुष स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में मेरठ ने सहारनपुर को 4-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीनियर पुरुष स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में मेरठ ने सहारनपुर को 4-0 से हराया
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में फुटबॉल मैच खेलतीं आजमगढ़ और आगरा की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही सीनियर पुरुष स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को मेरठ, वाराणसी, मुरादाबाद, आजमगढ़ और बस्ती की टीम ने जीत दर्ज की। बरेली और विंध्याचल के बीच हुआ मैच बराबरी पर खत्म हुआ। लीग चरण के प्रदर्शन के आधार पर आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पहले मैच में मेरठ की टीम ने प्रशांत, प्रिंस, गौरव और कार्तिक की ओर से किए गए गोल की मदद से सहारनपुर को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में वाराणसी ने चित्रकूट को 3-0 से हराया। टीम की ओर से इंद्रदेव, सनी और संजोग ने गोल किए।
तीसरे संघर्षपूर्ण मैच में मुरादाबाद ने गोरखपुर को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। चौथे मैच में आजमगढ़ की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आगरा को 2-1 से हराया। पांचवें मैच में बस्ती ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अयोध्या की टीम को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
इसके बाद बरेली और विंध्याचल के बीच बीच खेला गया मैच बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा। लीग मैचों में प्रदर्शन के आधार पर अब कानपुर-विंध्यांचल, मुरादाबाद-लखनऊ, बस्ती-प्रयागराज और मेरठ-वाराणसी के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होंगे।