फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the nomination of mayor parties Inter contention

यहां महापौर के नामांकन में दिखी 'पार्टियों की अंतर्कलह'

Tue, 07 Nov 2017 12:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Nov 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
In the nomination of  mayor parties Inter contention
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के नामांकन के आखिरी दिन पार्टियों में अंतर्कलह साफ नजर आई। सबसे ज्यादा मनमुटाव की स्थिति समाजवादी पार्टी में दिखी। प्रत्याशी के नामांकन के समय एक भी जनप्रतिनिधि नजर नहीं आया। पार्टी के बड़े नेता भी गायब रहे। कांग्रेस और बसपा में भी इसी तरह की स्थिति रही। भाजपा में वार्ड प्रत्याशियों को लेकर भले विरोध रहा हो लेकिन महापौर के नाम पर सभी एक नजर आए।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी माया गुप्ता जिस समय अपने पति के साथ नगर निगम परिसर पहुंची, उनके साथ पार्टी के बड़े नेताआें में सिर्फ शहर अध्यक्ष फजल महमूद ही नजर आए। न तो विधायक अमिताभ बाजपेई पहुंचे और न ही इरफान सोलंकी। प्रत्याशियों के चयन को लेकर जिस समय पैनल बन रहा था, उस समय पार्टी के कई पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भूमिका निभाई थी। लेकिन नामांकन के दौरान वे भी नदारद रहे।
विज्ञापन


इसी तरह कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता नहीं नजर आए। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और पूर्व विधायक अजय कपूर भी वहां नहीं दिखे। इतना जरूर था कि शहर और नगर ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष के साथ एक मात्र विधायक सुहैल अंसारी अपने प्रत्याशी के साथ डटे रहे। बसपा में भी स्थिति यही रही। पार्टी की प्रत्याशी अर्चना निषाद के साथ उनकी पार्टी के अध्यक्ष भी नहीं पहुंच पाए। साथ ही पार्टी के बड़े नेता पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्र भी नहीं थे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में दोनों कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और सत्यदेव पचौरी के साथ विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार भी मौजूद रहीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र, पूर्व विधायक सलिल विश्नोई भी पहुंचे। महापौर प्रत्याशी के नामांकन में उत्साह के बावजूद वार्डों में टिकट बंटवारे को लेकर लोगों में कानाफूसी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed