फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the name of superstition in Banda, the tantrik made him half dead young man, hospitalized in critical condition

Banda News: भूत प्रेत उतारने के नाम पर तांत्रिक ने युवक को किया मरणासन्न, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज

Fri, 27 May 2022 10:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 May 2022 10:01 PM IST
सार

पैलानी थाना क्षेत्र में तांत्रिक द्वारा झाड़फूंक कर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक को बहुत दिनों से बुखार आ रहा था, जिस पर भूत-प्रेत का साया बताकर तांत्रिक ने मंत्रोच्चारण करते हुए जमकर पीटा। घटना के बाद लोगों ने तांत्रिक को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
In the name of superstition in Banda, the tantrik made him half dead young man, hospitalized in critical condition
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव निवासी दीपक (18) गुरुवार को सुबह अतरहट गांव निवासी तांत्रिक ने झाड़फूंक के नाम पर कमरे में बंदकर पीटा। दरअसल, युवक को कई दिनों से बुखार आ रहा था, जो सही नहीं हो पा रहा था। इस पर कुछ लोगों ने युवक के परिजनों को बताया कि उनका बेटे पर भूत-प्रेत का साया आ गया है। इससे बचने के लिए तांत्रिक को दिखाओ। इसके बाद परिजनों ने चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी एक कथित तांत्रिक को बेटे की झाड़ फूंक के लिए बुलाया।

विज्ञापन

पीट-पीटकर किया अधमरा, आंख की रोशनी भी गई
इस मामले  में मित्र विवेक सिंह और परिजनों ने बताया कि दीपक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। सुधार न होने पर अंधविश्वास के चलते तंत्र-मंत्र का सहारा लिया था। तांत्रिक ने मंत्रोंच्चारण करते हुए उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया था। इस दौरान दीपक चिल्लाता रहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। तांत्रिक की मार से बेटा अधमरा हो गया और बेहोश हो गया। इसमें बेटे की एक आंख भी खराब हो गई। इस बीच घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंच गए और तांत्रिक की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद युवक के परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में युवक के परिजनों की तहरीर पर चिल्ला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तांत्रिक की पिटाई से युवक की एक आंखें फूट गई है और शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed