फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In the name of passing the exam you can be a victim of fraud, Secondary Education Council issued alert

Hamirpur: सावधान! अच्छे नंबरों के झांसे में न आएं आप, हो सकते हैं ठगी का शिकार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sat, 08 Apr 2023 07:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

Hamirpur News: हाईस्कूल या इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पास कराने के नाम पर आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, अच्छे नंबरों से पास कराने और नंबर बढ़वाने वाला अपराधिक गैंग सक्रिया हुआ है। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
In the name of passing the exam you can be a victim of fraud, Secondary Education Council issued alert
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप या आपके परिवार में किसी ने हाईस्कूल या इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दी है, तो सावधान हो जाएं। बोर्ड परीक्षा पास कराने के नाम पर आपके मोबाइल पर कभी भी घंटी बज सकती है। आपकी थोड़ी सी असावधानी के चलते आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है। परीक्षाफल शीघ्र जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में पिछले साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को फिर से साइबर ठग निशाना बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

ऐसे अपराधी परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के दर्ज मोबाइल नंबरों पर फोन कर रहे हैं। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को पास कराने के नाम पर फोन पर रुपयों की मांग की जा रही है। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के पास कई सूचनाएं पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजा पत्र
इसके बाद अपर सचिव ने पत्र जारी करके जिला विद्यालय निरीक्षक को सचेत किया है। यदि ऐसी कोई सूचना मिलती है, तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों को भी ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।

बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य खत्म हो चुका है। अब परीक्षा का परिणाम आना शेष है। कहा कि ऐसे में कुछ शातिर किस्म के ठग फायदा उठाना चाहते हैं। यदि इस तरह का कोई फोन परीक्षार्थी या उसके अभिभावक के पास आए तो वह बहकावे में न आएं। इसकी सूचना विभाग को दें, जिससे ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।  -केके ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed