{"_id":"5d07960c8ebc3e4d97658111","slug":"in-the-mother-father-fight-new-born-baby-lost-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह के बेटे को दूध पिलाने को लेकर मां बाप में हुई हाथापाई, जमीन पर गिरा नवजात और थम गई सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह के बेटे को दूध पिलाने को लेकर मां बाप में हुई हाथापाई, जमीन पर गिरा नवजात और थम गई सांसें
Mon, 17 Jun 2019 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 Jun 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया भभूती में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रविवार शाम दंपति के बीच विवाद के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान महिला के हाथ से दुधमुंहा बच्चा बच्चा छूट गया। नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम तकिया भभूती निवासी ओमप्रकाश का डेढ़ माह का बेटा रविवार शाम रो रहा था। उसने पत्नी विद्या से दुधमुंहे बच्चे को दूध पिलाने को कहा। इस पर विद्या ने कहा कि वह घर का काम करे कि बच्चे को देखे।
विज्ञापन
उसने बच्चे को गोद में ले लिया लेकिन इस बीच दंपति में विवाद शुरू हो गया। दोनों में हाथापाई होने लगी। इस दौरान विद्या की गोद से डेढ़ माह का मासूम बेटा छिटककर नीचे गिर पड़ा। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर दंपति के होश उड़ गए। अस्पताल ले जाने के पहले मासूम ने दम तोड़ दिया। ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन