फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the Kanpur Super Premier League, Zehra Construction and Cafe Nirvana won their respective matches.

Kanpur News: कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में जेहरा कंस्ट्रक्शन और कैफे निर्वाणा ने जीता मैच

Sun, 18 Jan 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
In the Kanpur Super Premier League, Zehra Construction and Cafe Nirvana won their respective matches.
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग अंडर-19 में शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में जेहरा कंस्ट्रक्शन ने श्याम बाबा इलेवन को 35 रन से और कैफे निर्वाणा ने होम फर्निश इलेवन को 23 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर खेले गए पहले मैच में जेहरा कंस्ट्रक्शन ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। टीम से अमन ने 30, सुंदरम दीक्षित ने 24 और हिमांशु ने 22 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में हिमेंद्र यादव ने चार, ऋषभ यादव और ईशान मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद श्याम बाबा इलेवन की टीम 18.1 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई। टीम से निलेश कौल ने 27 और सत्येंद्र यादव ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु ने चार, मीशम अब्बास ने दो विकेट झटके। हिमांशु को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में कैफे निर्वाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाए। टीम से फैज अहमद ने 99 व राहुल यादव ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में रजनीकांत ने तीन और आयुष्मान सिंह ने दो विकेट चटकाए। वहीं होम फर्निश इलेवन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन ही बना सकी। वंश निगम ने 50 और मोहम्मद आकिब ने 41 रन की पारी खेली। कैफे निर्वाणा की ओर से अभिषेक और मयंक ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आलोक साहू को दो सफलता मिली। फैज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अब फाइनल मैच जेहरा कंस्ट्रक्शन और कैफे निर्वाणा के बीच खेला जाएगा।

इस्माईलाबाद। मृतक नितिन बतरा। फाइल फोटो

इस्माईलाबाद। मृतक नितिन बतरा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed