फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the Kanpur Super Premier Cricket League Under-19, Baba Mart Eleven and Holiday Planners emerged victorious.

Kanpur News: कानपुर सुपर प्रीमियर क्रिकेट लीग अंडर-19 में बाबा मार्ट इलेवन व हॉलीडे प्लानर्स जीते

Wed, 21 Jan 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
In the Kanpur Super Premier Cricket League Under-19, Baba Mart Eleven and Holiday Planners emerged victorious.
विजेता हॉलीडे प्लानर्स के खिलाड़ी अभिनव को सम्मानित करते आयोजक।  - फोटो : संगठन
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर क्रिकेट लीग अंडर-19 में मंगलवार को दो नॉकआउट मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बाबा मार्ट इलेवन ने कानपुर वॉरियर्स को 10 विकेट से हराया। दूसरे मैच में हॉलीडे प्लानर्स ने सुपर ओवर में रवनीत टिफिन सर्विस को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर वॉरियर्स ने 19.2 ओवर में 79 रन बनाए। टीम से अर्पित तिवारी ने सर्वाधिक 20 रन जोड़े। गेंदबाजी में बाबा मार्ट इलेवन के रिषभ गुप्ता ने तीन, आलोक साहू और फैजान अंसारी को दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन


इसके बाद बाबा मार्ट इलेवन ने बिना कोई विकेट गंवाए 6.3 ओवर में 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। अव्यक्त पांडेय ने 54 रन की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में हॉलीडे प्लानर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। टीम से शाश्वत ने 43 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में रवनीत टिफिन सर्विस के प्रथम बाथम और अभिनव यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इसके बाद रवनीत टिफिन सर्विस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन बनाए, जिससे मुकाबला बराबरी पर रहा। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ जहां रवनीत टिफिन सर्विस एक विकेट पर चार रन ही बना सकी। वहीं हॉलीडे प्लानर्स की ओर से दिव्यांशु पांडेय ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर टीम को विजेता बनाया। शाश्वत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed