फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the double murder, three not three bullets were fired

कानपुर: दोहरे हत्याकांड में थ्री नॉट थ्री की गोलियां बरसाईं थीं, चार हिरासत में लगेगा रासुका

Fri, 06 Sep 2019 01:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Sep 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
In the double murder, three not three bullets were fired
घाटमपुर में बाइक सवार दो लोगों की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर घाटमपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने रिटायर्ड फौजी व प्रधान पति समेत चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार रात से उनसे पूछताछ जारी है। मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर चतुर सिंह भदौरिया सहित चारों फरार आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। हत्यारोपियों पर रासुका की भी कार्रवाई की जाएगी। जलाला गांव निवासी भाजपा नेता कपूर सिंह उर्फ कल्लू (50) अपने साथी राहा गांव के बच्चा सिंह (62) के साथ बुधवार सुबह माती कोर्ट जा रहे थे। गिरसी गांव के पास बदमाशों ने दोनों गोलियों से भून दिया था।
विज्ञापन


 

बच्चा सिंह के बेटे विशाल सिंह ने जलाला गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर चतुर सिंह भदौरिया, उसके बेटे तिलक सिंह, राहा गांव के प्रधान पति मनोज सिंह, उसके दोनों बेटों प्रशांत सिंह और ऋतुराज सिंह सहित शीतलपुर गांव के रिटायर्ड फौजी दिनेश तिवारी, लौकहा के कपूर यादव और अयोध्या यादव सहित दस लोगों पर साजिश रचकर हत्या करने, बलवा, सेवन सीएलए की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी।

एसएसपी अनंत देव ने बताया मनोज, प्रशांत, ऋतुराज व दिनेश तिवारी से पूछताछ कर हत्याकांड में उनकी भूमिका व फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चतुर सिंह, तिलक सिंह, कपूर यादव व अयोध्या यादव पर इनाम घोषित किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों के शव गुरुवार तड़के उनके गांव पहुंचाए गए। दोनों की अंत्येष्टि मूसानगर (कानपुर देहात) में यमुना नदी के हलिया घाट पर की गई। दोनों गांवों में पीएससी भी तैनात है। 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, प्रतिबंधित बोर का इस्तेमाल 

घाटमपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में हत्यारों ने थ्री नॉट थ्री की प्रतिबंधित गोलियां बरसाईं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ। शक्तिशाली थ्री नॉट थ्री रायफल सिर्फ पुलिस के पास होती है। इससे पुलिस की आशंका पर मुहर लग गई कि हत्याकांड को बेहद खूंखार अपराधियों ने अंजाम दिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने पुष्टि की है कि हत्यारोपी चतुर सिंह रायफल का इस्तेमाल करता था।

एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न ने बताया कि बच्चा सिंह के सिर में चार व कपूर सिंह के सिर में तीन गोलियां मारी गईं थीं। आशंका है कि चतुर सिंह का बड़ा गिरोह है, जो बड़ी वारदातों को अंजाम देने में सक्षम है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस टीम ने घाटमपुर में डेरा डाल दिया है।

10 साल पहले रंजिश की पड़ी थी नींव
घाटमपुर सीओ रवि कुमार सिंह के मुताबिक कपूर सिंह व बच्चा सिंह का अपने-अपने गांव जलाला व राहा समेत कई गांवों में दबंगई चलती थी। चतुर सिंह भी शुरू से अपराधी प्रवृत्ति का था। दोनों पक्षों के क्षेत्र बंटे थे। वह अपने-अपने इलाके में लोगों से वसूली करते थे। 2010 में जब चतुर सिंह ने राहा व उसके आसपास के गावों में वसूली करने की कोशिश की तो बच्चा सिंह व कपूर सिंह न विरोध किया। यहीं से दोनों रंजिश पनपना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed