फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the dispute of transactions in Kanpur, the woman was attacked with chapad, the police played in the streams

महिला पर चापड़ से हमला: लेनदेन के विवाद में आरोपी ने किए कई वार, पुलिस ने धाराओं में किया खेल, पढ़िए पूरा मामला

Thu, 11 Aug 2022 10:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 10:18 PM IST
सार

बादशाही नाका स्थित होटल हॉलीडे में आरोपी ने महिला प्रॉपर्टी डीलर को प्लॉट के एवज में बकाया रुपये देने के बहाने बुलाया था। इस दौरान दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया और आरोपी ने चापड़ से हमला कर दिया।

विज्ञापन
In the dispute of transactions in Kanpur, the woman was attacked with chapad, the police played in the streams
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बादशाही नाका स्थित होटल हॉलीडे में शुक्रवार को युवक ने लेन देन के विवाद में महिला प्रापर्टी डीलर के ऊपर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। पुलिस ने महिला को गंभीर हालात में उर्सला में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने उनके शरीर के कई हिस्सों में 163 टांके लगाए गए हैं।

विज्ञापन

रावतपुर गांव निवासी निधि पांडेय प्रापर्टी डीलर है। जबकि उनके पति बृजेश रोडवेज में चालक हैं, जो रावतपुर से बिल्हौर रूट पर चलते हैं। बृजेश ने बताया कि उनकी पत्नी निधि अरविंद राठौर नाम के व्यक्ति को मसवानपुर में एक प्लॉट दिखाया था।
विज्ञापन

अरविंद उसे लेने को राजी भी हो गया, जिसके एवज में अरविंद ने निधि को कुछ रुपये एडवांस दिए थे। गुरुवार को  अरविंद राठौर ने निधि को कॉल कर बादशाही नाका स्थित होटल हॉलीडे में बकाया रुपये देने के लिए बुलाया था। इसके चलते वह सुबह नौ बजे होटल पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर अरविंद राठौर से उसकी मुलाकात हुई, जहां प्लाट के बकाया रुपये मांगने पर अरविंद ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान अरविंद ने निधि के चेहरे पर मिर्च झोंक उसपर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में निधि के पीठ, हाथ, समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव हो गए। इसे साथ ही उसके दांये कान का निचला हिस्सा भी काटक अलग हो गया। वारदात के बाद अरविंद मौके से फरार भाग निकला। इधर घायल निधि उसी अवस्था में बादशाहीनाका थाने पहुंची। घायल अवस्था में देख पुलिस ने तत्काल उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला ने पैसों के लेन देन की शिकायत दर्ज कराई है। बाकी इसमें और कोई तथ्य है कि नहीं यह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा।  -शिखर, एसीपी कलक्टरगंज

पुलिस ने धाराओं में किया खेल, फटकार पर बदली धारा
बादशाही नाका पुलिस ने जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामले में खेल करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले एनसीआर दर्ज की फिर अधिकारियों की फटकार के बाद उसमें धारा की बढ़ोत्तरी कर एफआईआर में तरमीम की है। हमले में घायल निधि पांडेय ने बताया कि अरविंद ने उन्हें होटल में धोखे से बुलाया, फिर उन्हें जान से मारने की कोशिश की।

इसके बाद भी पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की। महिला के पति बृजेश पांडेय ने बताया कि अभी पूरा परिवार इलाज कराने में व्यस्त है। जल्द ही वह पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों की नजदीकी थी। झगड़ा होने के बाद महिला के ऊपर युवक ने हमला किया है। स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि महिला आरोपी के साथ अक्सर देखी जाती थी।

पड़ोसियों के पहुंचने पर भाग निकला आरोपी
महिला की चीख सुन पड़ोसी दौड़े, तो आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची बादशाहीनाका थाने की पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। महिला की हालत देख पुलिसकर्मियों के साथ डॉक्टर की भी रूह कांप उठे। थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी अरविंद के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अंगभग की धारा में एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed