{"_id":"69431c7c162a3e51fd0c96e9","slug":"in-the-cold-20-people-suffered-brain-strokes-40-heart-attacks-and-five-died-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1363651-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ठंड में 20 को ब्रेन स्ट्रोक, 40 को हार्ट अटैक, पांच की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ठंड में 20 को ब्रेन स्ट्रोक, 40 को हार्ट अटैक, पांच की जान गई
विज्ञापन
कानपुर। ठंड बढ़ने के साथ हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के रोगी बढ़ गए हैं। बुधवार रात तक कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के 40 और हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 20 रोगी भर्ती हुए। ब्रेन स्ट्रोक के 12 रोगियों की मस्तिष्क की नस फट गई। कार्डियोलॉजी में तीन और हैलट इमरजेंसी में दो रोगी ब्रॉट डेड स्थिति में पहुंचे।
डॉक्टरों ने बताया कि सबसे अधिक संख्या में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के रोगी 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के हैं। रोगियों का प्रमुख कारण हाई ब्लड प्रेशर मिला है। इसके अलावा डायबिटीज पहले से है। हैलट में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता की ओपीडी में हार्ट अटैक का रोगी पहुंचा जब उसकी ईसीजी जांच कराई गई तो हार्ट अटैक की पुष्टि हुई।
उसे फौरन इमरजेंसी में भर्ती किया गया। हैलट इमरजेंसी में हार्ट अटैक के पांच रोगी भर्ती हुए हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि रात तक हैलट इमरजेंसी में 54 रोगी भर्ती हुए हैं। सबसे अधिक रोगी ब्रेन स्ट्रोक और हेमरेज के रहे हैं। इसके अलावा सीओपीडी, विंटर डायरिया के आदि के रोगी आए।
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश्वर पांडेय ने बताया कि हार्ट अटैक के 40 से अधिक रोगी भर्ती हुए हैं। सारे बेड फुल हो गए हैं। वे हार्ट अटैक के लक्षणों के साथ आए थे।
यह करें
- गर्म कमरे से बाहर निकलें तो कान, मुंह अच्छी तरह ढंके रहें।
- ब्लड प्रेशर के रोगी अपनी जांच करा लें।
- बीपी बढ़ा हुआ होने पर डॉक्टर से संपर्क कर खुराक बदलें।
- सीओपीडी, अस्थमा के रोगी भी अपनी दवा की खुराक दुरुस्त करा लें।
- डायबिटीज, हाइपरटेंशन, सांस के रोगी मॉर्निंग वॉक न करें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़ों से ढंके रहें, रात की पार्टियों में न जाएं।
- रात को डिनर जल्दी लें, गरिष्ठ भोजन न करें।