{"_id":"68d98dd7632b2bf0420133e1","slug":"in-shastri-nagar-dog-bit-11-people-in-two-days-three-in-half-an-hour-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1281742-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शास्त्रीनगर में कुत्ते ने दो दिन में 11 को काटा, आधे घंटे में तीन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शास्त्रीनगर में कुत्ते ने दो दिन में 11 को काटा, आधे घंटे में तीन को
विज्ञापन
कानपुर। शास्त्रीनगर के टीलेश्वर मंदिर के चौराहे पर कुत्तों का आतंक है। यहां दो दिन में 11 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। रविवार शाम साढ़े पांच बजे आधे घंटे में भूरे रंग के कुत्ते ने तीन बाइक सवारों को काट लिया।
विजयनगर में मेट्रो का काम होने की वजह से मुख्य मार्ग बाधित है। शाम को लोग इधर से निकलने के लिए मजबूर रहते हैं। सड़क के दोनों तरफ आवास हैं। उनके वाहन बाहर खड़े रहते हैं। इससे रास्ता और संकरा हो जाता है और कुत्ते इन्हीं के नीचे बैठे रहते हैं। अचानक आक्रामक होकर काटने लगते हैं।
रविवार शाम संवाददाता के सामने कुत्ते ने तीन राहगीरों को काटा। चौराहे पर खड़े लोगों ने कुत्ते को भगाया नहीं और न ही आने वालों को खबरदार किया। कुत्ते के काटने के बाद इंजेक्शन लगवाने की सलाह जरूर दी। वहां खड़े राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन में 11 राहगीरों को कुत्ते काट चुके हैं। यहां रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश गुप्ता ने कहा कि कुत्तों को पकड़ने वाला दस्ता आया लेकिन लोग विरोध करने लगे। मोहल्ले में झगड़े के डर से कोई नहीं बोलता। यहां के रहने वाले अमरप्रीत ने कहा कि कुछ लोग कुत्ते पाले हैं। यहां बड़ी समस्या है। रात को बाहर निकलने और बच्चों को कहीं भेजने में डर लगता है।
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया तो हर गली में आठ से 12 कुत्तों की फौज दिखी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन का कहना है कि शिकायत मिली है। टीम भी भेजी गई। जल्दी ही वहां सभी कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।