{"_id":"5808a59a74c2a6453736c5b01e7c3065","slug":"in-rasulabad-teenager-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" रसूलाबाद में किशोरी से रेप-हैवानियत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद में किशोरी से रेप-हैवानियत
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक ने रेप किया
विज्ञापन
और उसे जमकर पीटा।
दांतों से काटा और सिर व चेहरे पर वार करके लहूलुहान कर दिया। बेहोश होने पर आरोपी युवक, किशोरी को गांव के बाहर रास्ते पर फेंककर भाग निकला।
रात में परिजनों और गांव वालों ने तलाश की तो किशोरी बेहद बुरी हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
किशोरी (12) गुरुवार शाम सात बजे घर से थोड़ी दूर स्थित मंदिर पर चल रही रासलीला देेेखने गई थी। रास्ते में एक युवक ने उसको दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दो घंटे तक हैवानियत की।
इस दौरान किशोरी को उसने जमकर पीटा भी, जिससे किशोरी के सिर व चेहरे पर चोटें आईं। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक, किशोरी को बेहोशी की हालत में गांव के बाहर छोड़ कर भाग गया।
रात करीब दस बजे पिता, किशोरी को लेने मंदिर पहुंचे तो पता चला कि वह वहां आई ही नहीं। इसके बाद गांव वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के बाहर रास्ते में किशोरी की टोपी मिली। फिर थोड़ा आगे रास्ते में किशोरी बेहोश पड़ी मिली। परिजन उसको उठाकर घर लाए और पुलिस को सूचना दी।
गांव के ही एक डॉक्टर से प्राथमिक उपचार कराया गया। जिससे वह होश में आई। एसओ रसूलाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
रेप की शिकार किशोरी को जब जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह छह बजे मेडिकल के लिए लाया गया तो जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करना तो दूर, उसको देखा तक नहीं।
किशोरी दो घंटे तक बेड पर तड़पती रही। इसके बाद ड्यूटी डॉक्टर मुख्य चिकित्साधीक्षक को बिना सूचना दिए ही अस्पताल छोड़कर चलीं गईं। सीएमएस डॉ. अर्चना श्रीवास्तव से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।