फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In many villages of Farrukhabad stray cows grazed the wheat crop, BDO said campaign will be run again

अन्नदाताओं की दुश्वारियां: कई गांवों में गेहूं की फसल चर गए छुट्टा गोवंश, बीडीओ बोले- फिर चलाया जाएगा अभियान

Thu, 14 Dec 2023 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Dec 2023 04:29 PM IST
सार

Farrukhabad News: बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय का कहना है कि दो माह पूर्व अभियान के दौरान कुंडपुरा व शेरपुर सराय के करीब 100 छुट्टा गोवंश गोशालाओं में भिजवाए गए थे। फिर अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
In many villages of Farrukhabad stray cows grazed the wheat crop, BDO said campaign will be run again
छुट्टा गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज कोतवाली क्षेत्र में ब्लॉक के अधिकारियों व पुलिस का अभियान थमने के बाद एक बार फिर कुंडपुरा के छुट्टा गोवंशों से किसान मुसीबत में हैं। कुंडपुरा के पशुपालकों द्वारा दूध दुहने के बाद रात को छोड़े जा रहे गोवंश कई गांवों में गेहूं की फसल चर गए।

विज्ञापन

सुल्तानपुर के किसान दीपक दुबे के तीन बीघा खेत में दो माह की गेहूं की फसल खड़ी थी। छुट्टा गोवंश फसल चर गए। उदय नारायण दुबे, सदानंद राजपूत, बृजपाल कठेरिया, रामवीर राजपूत, किशन पाल सिंह सोमवंशी की गेहूं फसल का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

बीडीओ बोले- फिर अभियान चलाया जाएगा
अरुण दुबे की सरसों की फसल का नुकसान हुआ। गांव निवासी प्रो. आदर्श ने कहा कि ज्यादातर छुट्टा गोवंश झुंड में कुंडपुरा की ओर से रात 11 बजे के बाद आते हैं। गेहूं का नुकसान ज्यादा हो रहा। बरसीम आदि भी चर जाते हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय का कहना है कि दो माह पूर्व अभियान के दौरान कुंडपुरा व शेरपुर सराय के करीब 100 छुट्टा गोवंश गोशालाओं में भिजवाए गए थे। फिर अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed